जेलर के फोन की बजी घंटी सामने से आई आवाज सलाँखो में भाइयों को परेशान किया तो... | SAGAR TV NEWS |

 

एक जेलर को अपनी जान का ख़तरा सता रहा है क्योंकि आरोप है की कुख्यात बदमाश ने जेलर को धमकी देते हुए कहा है की अगर उसके भाइयों को परेशान किया तो जार से मार दूंगा। जिसके बाद जेलर ने पुलिस थाने में शिकायती आवेदन देकर पुलिस सुरक्षा की मांग की है। मामला उज्जैन जिले का है। जहां कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज कराई गयी है।

 

 

आरोप है की मुरैना जिला जेल के जेलर सुनित कुमार शर्मा को मर्डर समेत कई मामलों में फरार चल रहे कुख्यात बदमाश कल्ली गुर्जर ने फोन पर जान से मारने की धमकी दी। जेलर ने कोतवाली थाने में शिकायत कर पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। जेलर सुनित कुमार शर्मा से मिली जानकारी के मुताबिक उनके मोबाइल पर फोन आया। जिसने खुद को बरवासिन गांव निवासी कल्ली गुर्जर बताया। जिसने कहा की उसका भाई जोगेंद्र गुर्जर पहले से मुरैना जिला जेल में बंद है।

 

जबकि दूसरा भाई सचिन गुर्जर धौलपुर जेल से मुरैना जेल भेजा गया है। आरोप है कि कल्ली गुर्जर ने जेलर को धमकी देते हुए कहा कि उन्होंने उसके भाई जोगेंद्र की बैरक बदली है। अगर जेल में उसके भाइयों को परेशान किया गया तो वह जेलर का मर्डर कर देगा।

 

 

धमकी भरे फोन के बाद जेलर ने मामले की शिकायत कोतवाली थाने में की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर कल्ली गुर्जर के खिलाफ धमकी देने और शासकीय कार्य में बाधा डालने की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गयी है मामले की जांच भी की जा रही है ये भी पता लगाया जा रहा है की कॉल उसी ने किया था या किसी अन्य ने। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।

 

 


By - Sagar tv news
23-Sep-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.