Sagar - बीना कटनी मेमू ट्रेन 18 दिन और राजरानी एक्सप्रेस 7 दिन बंद रहेगी, जाने कब से कब तक

 

सागर दमोह और कटनी तक चलने वाली पैसेंजर बीना कटनी मेमू ट्रेन 28 सितंबर से 15 अक्टूबर तक के लिए बंद होने वाली है जिसकी वजह से हजारों यात्री प्रभावित होंगे और उन पर यात्रा का बोझ बढ़ेगा इसके अलावा दमोह से सागर होते हुए भोपाल तक जाने वाली राज्यरानी एक्सप्रेस भी 7 दिन तक बंद रहेगी 9 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक बंद रहेगी बता दें कि पश्चिम मध्य रेलवे के बीना स्टेशन और उत्तर मध्य रेलवे के आगासौद स्टेशन के मध्य तीसरी रेल लाइन को जोड़ने के लिए दोनों स्टेशनों पर यार्ड रीमॉडलिंग का कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के लिए प्री-नान इंटरलाकिंग एवं नान इंटरलाकिंग का काम 1 सितंबर से 15 अक्टूबर तक किया जा रहा है। कार्य के दौरान ट्रेनों के सुरक्षित एवं सुचारु परिचालन को ध्यान में रखते हुए भोपाल मंडल होकर संचालित 20 ट्रेनों को अलग-अलग तारीखों में निरस्त किया है। बीना-कटनी मेमू ट्रेन 28 सितंबर से 15 अक्टूबर तक 18 दिन बंद रहेगी।

 

 


यार्ड रीमॉडलिंग का कार्य पूरा होने के बाद बीना एवं आगासौद स्टेशनों के यार्ड की परिचालन क्षमता में वृद्धि होगी। इससे ट्रेनों के संचालन में अधिक सुगमता आएगी, ट्रेनों के ठहराव एवं संचालन के बेहतर प्रबंधन में सहायता मिलेगी तथा भविष्य में बढ़ते यातायात को सुचारु रूप से संचालित करने की क्षमता में वृद्धि होगी। साथ ही, रेल परिचालन की दक्षता में वृद्धि होगी, विश्वसनीयता बढ़ेगी और समयपालन में सुधार होगा।

 


यार्ड रीमॉडलिंग तीसरी या चौथी लाइन जोड़ने के लिए की जाती है। मुख्य रेलमार्ग पर नई लाइन जैसे तीसरी या चौथी लाइन जोड़ी जाती है, तो उसे स्टेशन के यार्ड से जोड़ने के लिए रीमॉडलिंग करनी पड़ती है। ऐसा ट्रेनों की आवाजाही को तेज और आसान बनाने के लिए किया जाता है। स्टेशन पर नए प्लेटफॉर्म या अतिरिक्त ट्रैक जोड़े जाते हैं। पुराने मैनुअल सिस्टम की जगह आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक या ऑटोमैटिक सिग्नल लगाने के लिए भी की जाती

 

 


By - Sagar tv news
24-Sep-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.