सागर- मवेशी को बचाने के प्रयास में सड़क पर पलटी कार, नहीं बच सकी गाय, बाल-बाल बचे कार सवार
मवेशी को बचाने के प्रयास में कार सवार लोगों की जान मुश्किलों में आ गयी। अनियंत्रित होकर कार प[पलट गई। इसके अलावा उसमें बैठे हुए लोग भी बाल-बाल बच गए। लेकिन इस घटना में तमाम प्रयासों के बावजूद गाय को नहीं बचाया जा सका। कार की चपेट में आ जाने से उसकी जान चली गयी। सागर जिले के खुरई थाना क्षेत्र से सामने आई इस घटना में कार अनियंत्रित होने से पलट गई। लेकिन गनीमत की बात ये रही की उसमें बैठे हुए लोगों के साथ जनहानि नहीं हो पाई। उन्हें मामूली चोटें आई थी।
हादसा खुरई के पठारी बायपास चौराहे के पास हुआ। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गयी थी। वहीं स्थानीय लोगों ने कार सवार लोगों को बाहर निकाला था।
जानकारी के मुताबिक सागर निवासी धीरज पंजवानी कार से खुरई आ रहे थे। पठारी बायपास पहुंचने के दौरान अचानक सड़क पर मवेशी आ गया। धीरज ने उसे बचाने का प्रयास किया। लेकिन उसे बचाते समय कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने कार सवारों को बाहर निकाला। सूचना पर खुरई शहरी पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से कार को सड़क से हटाया। गनीमत रही की कार सवारों को मामूली चोटें आई हैं।