सागर- सड़क किनारे पड़े थे तीन भाई-बहन, किसी ने नहीं की मदद, फिर पार्षद ने कार से पहुंचाया अस्पताल

 

सागर जिले के खुरई थाना क्षेत्र में बाइक से जा रहे तीन भाई-बहनों को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे तीनों सड़क किनारे घायल हालत में पड़े रहे। हैरानी की बात ये है की काफी देर तक कोई भी मदद के लिए नहीं रुका। वह खुरई-बीना रोड पर इसी हाल में डले रहे। लेकिन किसी ने उन्हें अस्पताल नहीं पहुंचाया। इसके बाद मौके से गुजर रहे पार्षद ने ये देख तत्काल अपनी कार रोकते हुए तीनों घायल भाई बहनों को अस्पताल पहुंचाया। तब कहीं उन्हें इलाज मिल सका। इस घटना ने सोचने पर मजबूर कर दिया।

 

 

बताया गया की खुरई-बीना रोड पर मिशन अस्पताल के पास बाइक सवार तीन भाई-बहनों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। जिसके बाद बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में खैरा नाका निवासी बाबू अहिरवार, उसकी बहन 21 साल की रोशनी अहिरवार और उर्मी अहिरवार घायल हो गए। तीनों के सिर, हाथ और पैर में चोटें आईं। हादसे के बाद तीनों घायल सड़क पर पड़े रहे। लेकिन मदद के लिए कोई आगे नहीं आया। इसी दौरान वहां से गुजर रहे पार्षद रवि नायक की नजर घायलों पर पड़ी। उन्होंने तुरंत कार रोकी और तीनों को अपनी कार से अस्पताल पहुंचाया।

 

 

पार्षद ने बताया की उन्होंने 108 एंबुलेंस को भी कॉल किया था। लेकिन एंबुलेंस के आने में समय लग रहा था। ऐसे में उन्होंने देर किए बिना अपनी कार से तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया। वहीं टक्कर मारने वाला अज्ञात वाहन मौके से भाग निकला था।

 

 


By - Sagar tv news
24-Sep-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.