सागर- स्कूल पर कथित धर्म परिवर्तन का वि वाद फिर गहराया, हिंदू संगठनों ने दी चेतावनी, जमकर हुआ था ब वाल !
सागर जिले के खुरई में स्थित होली फैमिली स्कूल पर कथित तौर से धर्म परिवर्तन किये जाने के गंभीर आरोप लगे थे। मौके पर पहुंचे हिन्दू संगठन के लोगों ने जमकर प्रदर्शन किया था। अब ये विवाद एक बार फिर से गहरा गया है। संगठन के लोगों का आरोप है की शिकायत और ज्ञापन के बावजूद भी अब तक स्कूल प्रबंधन पर कोई ठोस कार्यवाई नहीं की गयी है। इसलिए लोगों ने जल्द जांच पूरी कर कार्यवाई किये जाने की मांग की है।
यहां बता दें की खुरई के होली फैमिली कॉन्वेंट स्कूल में बीते महीने 7 अगस्त को कथित धर्म परिवर्तन से जुड़े कार्यक्रम के आरोपों को लेकर विवाद हुआ था। हिंदू संगठनों ने जमकर विरोध जताया था। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल समेत हिंदू संगठनों ने स्कूल के बाहर विरोध प्रदर्शन किया था। स्थिति को देखते हुए पुलिस बल भी तैनात किया गया था। इसके बाद संगठनों ने प्रशासन को सात सूत्रीय ज्ञापन देकर कार्यक्रम के वीडियो, फोटो और सीसीटीवी फुटेज की जांच के साथ आयोजकों और स्कूल प्रबंधन की भूमिका की जांच की मांग की थी। अब बजरंग दल का कहना है की मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। जिला मंत्री शुभमकांत तिवारी ने कहा कि जांच में नियमों का उल्लंघन या धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित करने जैसी बात सामने आती है तो संबंधित लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए। कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है। वहीं, खुरई एसडीएम सतीश वर्मा ने बताया कि मामले की जांच जिले के अधिकारी कर रहे हैं। जांच पूरी होने के बाद तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।----