सागर- बदहाल सड़क के गड्ढों से पटवारी के हाथ-पैर टूट गए, आये दिन हो रहे हाद से, फिर भी नहीं भरे जा रहे गड्ढे !
एक के बाद एक हादसे हो रहे हैं लोग घायल भी हो रहे हैं लेकिन जिम्मेदार हैं की जागते ही नहीं। न ही उन जानलेवा गड्ढों पर ध्यान दिया जा रहा है जिस वजह से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उस पर हद ये है की शिकायत के बाद एप पर फोटो अपलोड कर शिकायत का निराकरण कर दिया गया। ये मामला सागर के जरुआखेड़ा क्षेत्र के बीना-सागर हाईवे का है। बताया गया की इस सड़क पर गहरे गड्ढे अब राहगीरों के लिए मुसीबत बन गए हैं। पिछले दिनों गड्ढे में बाइक गिरने से पटवारी शुभम शुक्ला के हाथ-पैर में फ्रैक्चर हो गया था। इसी दिन तीन अन्य बाइक सवार भी घायल हुए थे। सड़क की बदहाली की शिकायत लोकपथ ऐप पर पहले ही की जा चुकी थी। लेकिन शिकायतकर्ता का आरोप है कि मरम्मत किए बिना ही फोटो अपलोड कर शिकायत का निराकरण कर दिया गया।
बतया जा रहा है की सागर-बीना नेशनल हाईवे-934 पर जगह-जगह गहरे गड्ढे नजर आ रहे हैं। पिछले दिनों सागर से लौट रहे पटवारी शुभम शुक्ला की बाइक गड्ढे में जा गिरी। जिससे उनके हाथ-पैर में फ्रैक्चर हो गया। इसी दिन अरविंद विश्वकर्मा, निक्की चौबे और गौरव प्रजापति भी गड्ढों के कारण घायल हुए। सड़क की हालत को लेकर जरुआखेड़ा के अमित कटारे ने लोकपथ ऐप पर शिकायत की थी। उनका आरोप है की विभाग ने फोटो अपलोड कर शिकायत का निराकरण तो कर दिया था। लेकिन मौके पर गड्ढे जस के तस रहे। इसके बाद उन्होंने दोबारा शिकायत दर्ज कराई। हाईवे पर टोल वसूली के बावजूद सड़क की हालत खराब होने से लोग सवाल उठा रहे हैं।------ वहीं बात ये भी है की आखिर कब तक समस्याओं का समाधान किया जाएगा। कब तक गड्ढों को भरा जायेगा। या फिर किसी बड़े हादसे का इंतजार किया जा रहा है।---