सागर- सदर की शराब दुकान बंद करने की उठी आवाज, मैदान बना शराबियों का अड्डा, खिलाड़ी परेशान !

 


अब सागर के सदर क्षेत्र में खुली शराब दुकान को बंद कराये जाने की मांग जोर पकड़ती जा रही है। बताया गया की दुकान अस्पताल के पास है और कजलीवन मैदान से लगी हुई है। जिससे शराबियों और असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है। इससे सिर्फ खिलाड़ी ही परेशान नहीं होते बल्कि आमजन, महिलाओं और बच्चों पर भी असर पड़ता है। आरोप है की मैदान में यहां-वहां शराब की बोतलें और कांच भी पड़े रहते हैं। जिससे बच्चों का खेलना तक दूभर है। इसी को लेकर सदर के झांसी रोड पर संचालित शराब दुकान को बंद कराने की मांग को लेकर जिला फुटबॉल संघ सागर द्वारा कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया।
जिसमें कहा गया की यहां पर आसपास अस्पताल, स्कूल और खेल मैदान हैं। शराब दुकान का संचालन होने से खिलाड़ियों, स्कूली बच्चों और क्षेत्रवासियों पर बुरा असर पड़ने की आशंका है। इसलिए तत्काल जांच कराकर शराब दुकान को वहां से बंद कराया जाए। फुटबॉल संघ की माने तो ग्राउंड में कई स्थानों पर शराब की बोतलों के टूटे हुए कांच पड़े रहते हैं लोगों द्वारा ग्राउंड में बैठकर शराब पीने और बोतलें तोड़ने से बच्चों का खेलना मुश्किल हो गया है। खिलाड़ियों का कहना है कि जब बच्चे फुटबॉल खेलने मैदान में उतरते हैं, तो टूटे हुए कांच के कारण उनके पैरों में चोट लगने का खतरा बना रहता है। जिससे खिलाड़ियों की सुरक्षा प्रभावित हो रही है बच्चों को मैदान का पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है युवतियों और महिलाओं को भी असहज स्थिति का सामना करना पड़ता है।

बताया गया की जब खिलाड़ियों को DNCB ग्राउंड में खेलने की अनुमति मांगी जाती है। तो छावनी परिषद द्वारा कजलीवन ग्राउंड में खेलने कहा जाता है। लेकिन वहां खेलने लायक जगह नहीं है। न ही पर्याप्त और सुरक्षित खेल वातावरण है।
ज्ञापन के माध्यम से कहा गया की अगर जल्द ही समाधान नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन किया जायेगा।------

वहीं इस मामले में कलेक्टर प्रतिभा पाल ने मामले की जल्द से जल्द जांच कराने का आश्वासन दिया है।--


By - sagar tv news
24-Sep-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.