स्कूल में पढ़ाई नहीं झाड़ू लगा रहा देश का भविष्य, नौनिहाल कर रहे झाड़ू और अन्य काम, कैमरे में कैद तस्वीरें !

 

जिन नौनिहालों के हाथ में कॉपी, पैन, पैंसिल होनी चाहिए उनके हाथों में झाड़ू है। जिन बच्चों का भविष्य संवारा जाना चाहिए उन्हें जिम्मेदारियां दी जा रही हैं। हाथ में झाड़ू थमाकर काम कराया जा रहा है। स्कूल के बाकि के काम भी कराये जा रहे हैं। ये तस्वीरें दमोह जिले के हरद्वानी गांव से सामने आई हैं।
आखिर कहां हैं जिम्मेदार, कहां हैं वह लोग जो इन बच्चों से ये सब करा रहे हैं। तस्वीरें कैमरे में कैद हुई हैं गांव के सरकारी प्राथमिक स्कूल के बच्चों का काम करते हुए वीडियो सामने आया है। जिससे कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। हालांकि जब इस मामले में कलेक्टर प्रताप नारायण यादव से बात की गयी तो उन्होंने कड़ी कार्यवाई की बात कही है।

सवाल ये है की आखिर ऐसी क्या मजबूरी है की जो छोटे-छोटे बच्चों से काम कराया जा रहा है। उनके हाथों में झाड़ू थमा दी गयी। बाकी के काम भी कराये जाने की बात सामने आई है। गंभीर बात ये है की बच्चे स्कूल में पढ़ने आते हैं या काम करने,

हालांकि ऐसा भी नहीं की ये कोई पहला मामला हो, बल्कि इससे पहले भी दमोह जिले में अलग-अलग जगहों से इस तरह की बात सामने आ चुकी है। बस समझ ये नहीं आता की बार-बार ऐसे मामले आमने आते हैं तो जिम्मेदार कोई ठोस कार्यवाई क्यों नहीं करते।

इसको लेकर जब कलेक्टर प्रताप नारायण यादव से बात की तो उनका भी कहना था अगर वीडियो वायरल हुआ है और ऐसा कुछ मामला है तो निश्चित ही इस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं पूर्व में भी इस तरह के वीडियो सामने आने पर कलेक्टर ने सख्त लहजे में जिम्मेदारों को चेतावनी भी दी है।

अब देखने वाली बात ये होती है की आखिर व्यवस्थाएं किस हद तक सुधारी जाती हैं। कब तक सुधार हो पाता है।-


By - sagar tv news
24-Sep-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.