Sagar - घर में विराजमान गणपति के विसर्जन से पहले करना है हवन, ज्योतिष आचार्य ने बताई आसान विधि

 

सागर जिले में पिछले 11 दिनों से गणेश उत्सव की धूम मची हुई है और अब शुक्रवार को गणपति बप्पा की धूमधाम से विदाई करने की तैयारी है लेकिन विसर्जन से पहले उनका हवन किया जाता है और इस बार पंचक लग गई है जिसकी वजह से लोगों में इसको लेकर अलग-अलग तरह की भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो गई है ऐसे में एक तरफ गणेश पंडालो में हवन पूजन चल रहा है पंडितों के द्वारा यह कार्य कराया जा रहा है लेकिन इससे कहीं अधिक लगभग हर दूसरे घर में गणपति बप्पा विराजमान है और घर पर भी हवन किया जाता है ऐसे में किस तरह से हवन करना है हम जानेंगे


सागर के ज्योतिष आचार्य पंडित दीपक पटेरिया बताते हैं कि पंचक में हवन नहीं किया जाता ऐसा कहीं पर उल्लेख नहीं मिलता है कुछ कार्य जरूर है जिनको करना निषेध रहता है लेकिन हवन किया जा सकता है जो लोग घर पर गणेश जी को विराजमान किए हुए हैं सबसे पहले वह कोशिश करें कोई ब्राह्मण उनके लिए मिल जाए जो हवन कर सके तो उससे करवाये और ऐसी स्थिति में अगर ब्राह्मण नहीं मिलता है तो घर पर भी आसान विधि से हवन कर सकते हैं जिसमें हवन की विधि तैयार कर उसमें सात तरह की लकड़ी डालकर छोटी सी वेदी बनाएं, उसका पूजन करें या जो आपके घर में हवन करने वाला पात्र है उसमें रख ले, फिर भगवान श्री गणेश के अलग-अलग नाम को लेकर उनके मंत्र के साथ स्वाहा कहते हुए आहुति छोड़ने जाएं फिर गणेश जी की आरती करने के बाद उनको थोड़ा सा हिला दे,


By - sagar tv news
24-Sep-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.