सागर- मचने वाली है गरबा की धूम, प्रतिभागियों में अभी से उत्साह, प्रशिक्षण भी हुआ शुरू
आगामी कुछ दिनों बाद ही नवरात्र की शुरुआत हो रही है जिसमें गरबा की धूम देखने को मिलती है। नवरात्रि से पहले ही गरबे की तैयारियां शुरू हो गयी हैं। सागर जिले भर में गरबों की गूंज सुनाई देती है। इसी तरह बीना में भी उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिलता है। बीना में 13 से 15 अक्टूबर तक श्री दुर्गम्या गरबा महोत्सव का आयोजन किया जायेगा। जिसकी तैयारियां जोरों-शोरों से की जा रही हैं। इसको लेकर रजिस्ट्रेशन भी शुरू हो चुके हैं साथ ही प्रतिभागियों के लिए गरबा प्रशिक्षण भी शुरू कर दिया गया है।
बता दें की बीना में 13 से 15 अक्टूबर तक सर्वोदय चौक के पास खुरई रोड स्थित निजी होटल में श्री दुर्गम्या गरबा महोत्सव आयोजित होगा। इसमें शहर की युवतियां और महिलाएं गरबा की प्रस्तुतियां देंगी। प्रतिभागियों के प्रशिक्षण के लिए शहर में तीन स्थान तय किए गए हैं। उज्जवल बिहार कॉलोनी, भारत टॉकीज के सामने और अपना नगर कॉलोनी की पंजाबी धर्मशाला में अलग-अलग समय पर प्रशिक्षण दिया जाएगा।
आयोजकों के मुताबिक प्रशिक्षण में गरबा के स्टेप्स और ग्रुप प्रस्तुति का अभ्यास कराया जाएगा। महोत्सव को लेकर शहर में उत्साह का माहौल है और तैयारियां तेजी से चल रही हैं। वहीं हर साल की तरह इस साल भी प्रतिभागी काफी उत्साहित नज़र आ रहे हैं।-