कांग्रेस ने सालों तक इस क्षेत्र को प्यासा रखा, खेत सूखे रहे, लोग गरीब होते गए,कांग्रेस पर बरसे सीएम
कांग्रेस के लोगों ने सालों तक इस क्षेत्र को प्यासा रखा, खेत सूखे रहे, लोग गरीब होते गए, लोगों की परवाह नहीं की। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरदार सरोवर डैम की सौगात दी। साथ ही सिंचाई का रकबा बढ़ाकर जीवन में बदलाव किया। ये बात किसी और ने नहीं बल्कि सूबे के मुखिया डॉ. मोहन यादव ने कही है। दरअसल मुखयमंत्री देवास स्थित पुंजापुरा गांव में सेवा संकल्प अभियान कार्यक्रम में पहुंचे थे। इस दौरान वह कांग्रेस पर बरस पड़े। कहा की कांग्रेस के लोगों ने सालों तक इस क्षेत्र को प्यासा रखा, खेत सूखे रहे, लोग गरीब होते गए।
इसके अलावा कहा की प्रधानमंत्री ने सरदार सरोवर डैम बनवाया जिसके बाद पूर्व सीएम उमा भारती, बाबूलाल गौर, शिवराज सिंह जी चौहान और हमारी सरकार ने मिलकर के 65 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई का रकबा बढ़ाकर सबके जीवन में बदलाव लेकर आये। हर खेत पे पानी पहुंचाकर, सिंचाई का रकबा बढ़ाकर दो फसल, तीन फसल और प्रतिबद्धता हासिल की। सीएम बोले की किसान मेहनत करना चाहता है। किसान के अंदर क्षमता है
अगर तुलना करें तो 2002-2003 तक 1956 में गेहूं बिकता था 80, 90, 100 रुपए क्विंटल और 2002-03 तक ये गेहूं सब मिलाकर 300, 400 रुपए क्विंटल मिलता था। ये कांग्रेस के जमाने की बात थी और ये जवाब उनके लिए है कि जहां इतने 55 साल तक कांग्रेस की सरकार रही। लेकिन गेहूं 300, 400 क्विंटल से आगे नहीं बढ़ा। सीएम ने कहा की इसी साल किसानों ने 20 साल में 2625 रुपए क्विंटल तोल के एमएसपी का दाम उससे बढ़कर लिया है। जब एमएसपी का दाम 2585 है तो 40 रुपए का बोनस भी हमने दिया है।------