संतान की चाह में किया ढाई साल की मासूम का अपहरण,पति-पत्नी समेत 4 गिरफ्तार,पुलिस ने किया पर्दाफाश
एक ढाई साल की मासूम बच्ची आंगनवाड़ी केंद्र गयी हुई थी। जो वहां से अचानक लापता हो गयी। उसका अपहरण कर लिया गया। मामले की शिकायत पुलिस से की गयी। पुलिस ने भी बिना देर किये जांच पड़ताल की संदिग्धों से पूछताछ की तो चौंकाने वाली बात सामने आई। बर्तन साफ़ करने वाली महिला ने संतान की चाह में मासूम का अपहरण किया था। पुलिस ने उसे दूसरे जिले से बरामद किया। मामला जिले के समान थाना क्षेत्र का है। बच्ची करीब 100 किमी दूर सीधी जिले में मिली। पुलिस ने पति-पत्नी समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया जिनसे पूछताछ की जा रही है।
संतान की चाह में ढाई साल की मासूम बच्ची के अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया। रीवा के समान थाना क्षेत्र के गडरिया मोहल्ले में आंगनबाड़ी केंद्र से बीते बुधवार शाम बच्ची अचानक लापता हो गई। उसके गायब होने की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और परिजनों की आशंका के आधार पर जांच शुरू की गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, संदिग्धों से पूछताछ की। जिसके बाद बच्ची का सुराग करीब 100 किलोमीटर दूर सीधी जिले में मिला। पुलिस टीम ने रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र के खड्डी चौकी इलाके में दबिश देकर बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया।
बताया गया की समान थाना क्षेत्र के गडरिया मोहल्ले में रहने वाली ढाई साल की बच्ची घर के पास स्थित आंगनबाड़ी केंद्र गई थी। जो कुछ देर बाद वहां से लापता हो गई। परिजनों ने आसपास काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद थाने पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी गुरूकरण सिंह के निर्देश पर एडिशनल एसपी भावना मरावी समेत पुलिस टीम सक्रिय हुई।
घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू किया। तभी परिजनों ने कुछ लोगों पर संदेह जताया। जिसके आधार पर पुलिस ने संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। कुछ महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगने पर संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। तब बच्ची के सीधी जिले में होने की बात सामने आई। पुलिस सीधी के रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र की खड्डी चौकी इलाके के लिए रवाना हुई। और एक गांव में दबिश देकर बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया। जिसके बाद उसे परिजनों के सुपुर्द किया।
पुलिस के मुताबिक पड़ोस की आंगनबाड़ी में बर्तन साफ करने वाली महिला केशकली कोल और उसके पति रविशंकर मालवीय ने कथित तौर पर बच्ची के अपहरण की साजिश रची थी। उनकी कोई संतान न होने पर उन्होंने बच्ची के अपहरण की योजना बनाई थी। उसे बाइक से सीधी जिले में अपने रिश्तेदार रीनू रावत के घर पहुंचे। वहां बच्ची को छोड़ वापिस आ गए ताकि किसे को शक न हो। चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की जा रही है। ये भी पता लगाया जा रहा है की इसमें और किन किन लोगों की भूमिका थी।------ मामले एडिशनल एसपी भावना मरावी ने जानकारी दी।