Sagar- प्रकृति की मार से खेतों में बिछी मक्का की फसल, नुक्सान का सर्वे कराकर मुआवजे की गुहार
सागर जिले में बीते दिन प्रकृति की मार देखने को मिली। भयंकर आंधी-तूफ़ान के साथ मूसलाधार बारिश हुई। जिससे ग्रामीण इलाकों में काफी नुक्सान पहुंचा है क्योंकि खेतों में खड़ी हुई मक्का की फसल बिछ गयी है। जिससे किसानों की परेशानियां बढ़ गयी हैं। अब तत्काल फसल के नुक्सान का सर्वे कराकर नियमानुसार मुआवजा/आर्थिक सहायता दिए जाने की बात कही जा रही है। आपको नज़र आने वाली ये तस्वीरें सागर के गढ़ाकोटा क्षेत्र के हरदी गांव की हैं। बताया गया की बीते दिन जोरदार आंधी-तूफ़ान चलने के अलावा बारिश हुई। जिससे करीब दो एकड़ में खड़ी मक्का की फसल नष्ट हो गयी है। इसके अलावा अन्य किसानों को भी काफी नुक्सान की बात कही जा रही है।
हरदी गांव निवासी पीड़ित किसान सुशील कुर्मी ने आवेदन सौंपते हुए गुहार लगाई। जिसमें बताया की बीते गुरुवार को क्षेत्र में भीषण बारिश और आंधी-तूफान चलने के कारण मेरी तकरीबन 2 एकड़ में लगी मक्का की फसल, जो लगभग तैयार होने कीकगार पर थी। वह बुरी तरह प्रभावित होकर लगभग पूरी तरह नष्ट हो गई है। प्राकृतिक आपदा के कारण आर्थिक क्षति हुई है जिससे परिवार के लिए भी आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। सुशील कुर्मी ने फसल की वास्तविक स्थिति का मौके पर तत्काल निरीक्षण, पंचनामा और सर्वे करवाकर फसल में हुए नुक्सान का सर्वे कराकर शासन के नियमानुसार मुआवजा और आर्थिक सहायता राशि दिए जाने की मांग की है। किसान ने पूर्व मंत्री और क्षेत्रीय विधायक गोपाल भार्गव समेत तहसीलदार, पटवारी और अन्य प्रशासनिक अधिकारीयों से मदद की गुहार लगाई।------