गणेश उत्सव पर पुलिस ने दी बड़ी सौगात, 23 लाख के फोन ढूंढकर सौंपे वापिस, युवक को पुलिस को दिया इनाम
पुलिस ने गणेश उत्सव के मौके पर लोगों को एक बड़ी सौगात दी है। पुलिस टीम ने साढ़े 23 लाख रूपये के मोबाइलों को न ढूंढा बल्कि उनके लोगों को वापिस भी लौटाए। जिससे सभी के चेहरे खिल उठे। एक युवक को इतना खुश हुआ की मोबाइल वापिस मिलने की ख़ुशी में उसने पुलिस को ही इनाम दे दिया। मामला खंडवा जिले का है। जहां पुलिस ने लोगों को ये सौगात दी है। बताया गया की ऑपरेशन सहयोग के तहत पुलिस ने करीब 23 लाख 49 हजार रुपये कीमत के 113 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उन्हें उनके असल मालिकों को सौंपे हैं।
गुम या चोरी हुए मोबाइलों को पाकर लोगों के चेहरों पर मुस्कान आ गयी। उन्होंने पुलिस का आभार जताया। वहीं एक युवक ने पुलिस टीम को इनाम भी दिया।
खंडवा एसपी अगम जैन के मुताबिक गुम या चोरी हुए मोबाइल की तलाश के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। साइबर सेल और थाना पुलिस ने तकनीकी संसाधनों की मदद से अलग-अलग राज्यों में सक्रिय मोबाइलों को ट्रेस कर यह सफलता हासिल की गयी है साल 2026 में अब तक 496 गुम मोबाइल फोन बरामद किए जा चुके हैं। जिनकी कुल कीमत करीब 89 लाख 97 हजार रुपये है। बरामद मोबाइल मध्यप्रदेश के अलावा महाराष्ट्र, पंजाब, राजस्थान समेत कई राज्यों से ट्रेस किए गए हैं। इनमें साल 2023, 2024 और 2025 में गुम हुए मोबाइल भी शामिल है। पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित कार्यक्रम में 113 मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे गए।
छैगांव माखन निवासी चिंताराम जगताप ने बताया की उनका मोबाइल करीब चार साल पहले गुम हुआ था। उन्हें मोबाइल वापस मिलने की उम्मीद नहीं थी। लेकिन खंडवा पुलिस की तत्परता से मोबाइल मिलने पर उन्होंने खुशी जताते हुए पुलिस टीम को 5 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की।
इस दौरान पुलिस ने लोगों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। पुलिस ने बताया की मोबाइल गुम होने पर तत्काल शिकायत दर्ज कराएं और CEIR पोर्टल साथ ही संचार साथी ऐप के माध्यम से गुम मोबाइल को ब्लॉक और ट्रेस कराने की प्रक्रिया अपनाएं।------