जुआ फड़ कार्यवाई के बाद व्यक्ति नहीं बच सका, चौकी प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन अटैच
जुआ फड़ पकड़ने गयी पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया था। जिसकी तबियत बिगड़ी और जान चली गयी। जिसके बाद अपस्ताल में भारी हंगामा हुआ था। वहीं पुलिस पर गंभीर आरोपी भी लगे थे। अब इस मामले में बड़ी कार्यवाई की गयी है। शुरूआती तौर पर पुलिस चौकी प्रभारी समेत आठ पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच किया गया है। ये पूरा मामला दमोह जिले के हिंडोरिया थाना क्षेत्र का है।
50 साल के व्यक्ति की जान जाने के मामले में ASI राजेन्द्र मिश्रा और रामकुमार सिंह के अलावा प्रधान आरक्षक, संजय पाठक, वीरेन्द्र मिश्रा, अविनाश जाट, देवेन्द्र ठाकुर, आरक्षक दीपचंद्र चौधरी और शिवसदन को लाइन अटैच किया गया है।
बता दें की दमोह जिले के हिंडोरिया थाना पुलिस द्वारा जुआ फड़ पर कार्रवाई के बाद 50 साल के शिव सिंह लोधी को पकड़ा था। जिसके बाद उनकी जान चली गयी थी। जहां गुरुवार रात हिंडोरिया सामुदायिक अस्पताल में परिजनों और ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया था। परिजनों का आरोप था पुलिस शिव सिंह को जुआ खेलने के आरोप में पकड़कर ले गयी थी। मारपीट के बाद उनकी जान गयी। सूचना मिलते ही पथरिया एसडीओपी प्रिया सिंधी और देर रात करीब 11:30 बजे एसपी आनंद कलादगी हिंडोरिया पहुंचे थे। एसपी ने निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया था। शुक्रवार को सागर की टीम द्वारा पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया।
मामले में एसडीओपी प्रिया सिंधी का कहना है की शिव सिंह पुलिस को मौके पर बेहोशी की हालत में मिले थे। टीम ने सीपीआर देने का प्रयास किया और तुरंत अस्पताल भी पहुंचाया था। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया था। उन्होंने पुलिस द्वारा की गयी मारपीट के आरोपों को नकारा है।
वहीं दूसरी तरफ मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने जुआ कार्रवाई में शामिल बांदकपुर चौकी प्रभारी राजेन्द्र मिश्रा समेत 8 पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच किया है मृतक की हृदय संबंधी बीमारी की मेडिकल हिस्ट्री भी सामने आई है। फ़िलहाल पूरे मामले की जांच जारी है।-