नदी के पुल पर पहुंचे पति-पत्नी कब नदी में पहुंच गए किसी को पता नहीं चला, आखिर हैं कौन पता नहीं !
नदी के पुल पर अचानक से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है की पुल पर से अज्ञात दम्पति नीचे नदी में कूद गए। सनसनीखेज मामला सामने आने के बाद तत्काल पुलिस और SDERF की टीम मौके पर पहुंची। जहां नदी में दोनों की तलाश करने सर्चिंग और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। हैरान कर देने वाला ये घटनाक्रम छतरपुर जिले से सामने आया है। बताया गया की छतरपुर-पन्ना नेशनल हाईवे पर स्थित केन नदी के पुल से एक अज्ञात वृद्ध पति-पत्नी ने केन नदी में छलांग लगा दी।
ये पूरा मामला बमीठा थाना क्षेत्र के चंद्रनगर चौकी अंतर्गत टोरिया घाट का बताया गया। इस बात की सूचना पुलिस को मिली थी। जिसके बाद पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए SDRF की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। नदी में सर्चिंग ऑपरेशन शुरू करते हुए SDRF की टीम ने नदी के अलग-अलग हिस्सों में तलाश की गयी। लेकिन बहाव और गहराई की वजह से मुश्किलों का सामना करना पड़ा। वहीं पुलिस भी जानकारी जुटा रही है।
शुरूआती जानकारी में वृद्ध दम्पति की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ये पता लगाने में जुटी है की आखिर नदी में कूदने वाले कौन हैं वह कहां से आये थे और ऐसा कदम क्यों उठाया।
बताया गया की केन नदी में बहाव होने और गहराई ज्यादा होने की वजह से SDERF टीम को परेशानी उठानी पड़ी। फिलहाल रेस्क्यू जारी था।
एक तरफ SDERF टीम दम्पति की तलाश में जुटी है वहीं पुलिस भी जानकारी जुटाते हुए कार्यवाई में जुटी है।-