Sagar- चुनरी यात्रा में दिखा अद्भुत नज़ारा, 15 किमी नंगे पैर चलकर 351 मीटर लंबी चुनरी की अर्पित
शारदीय नवरात्रि में लोग तरह-तरह से भक्ति करते हैं कई अनूठे भक्त देखने को मिलते हैं। इसी तरह सागर जिले के केसली क्षेत्र में भी इतनी भव्य चुनरी यात्रा निकाली गयी की लोग देखते ही रह गए। ख़ास बात ये रही की भक्त 15 किलोमीटर नंगे पैर चलकर पहुंचे और माता वन देवी को 351 मीटर लंबी चुनरी अर्पित की गयी। ये नज़ारा केसली के तड़ा गांव से सामने आया है। जहां जगह-जगह यात्रा का भव्य स्वागत किया गया।
बताया जा रहा है की आस्था, श्रद्धा और भक्ति के अनूठे संगम के बीच केसली क्षेत्र के टड़ा गांव में माता वन देवी को 351 मीटर लंबी चुनरी अर्पित की गई। माता रानी के प्रति श्रद्धा प्रकट करने भक्तों ने करीब 15 किलोमीटर की दूरी नंगे पैर तय कर चुनरी यात्रा निकाली। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरे मार्ग में माता रानी के जयकारे गूंजते रहे।
इस दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। जगह-जगह स्थानीय लोगों ने यात्रा का स्वागत किया और भक्तों के लिए फलाहार की व्यवस्था की। सेवा और समर्पण के भाव के साथ लोगों ने यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का स्वागत-सत्कार किया। पूरे मार्ग में धार्मिक उल्लास का माहौल बना रहा। आयोजन में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और कई राजनीतिक दलों से जुड़े लोगों ने भी सहभागिता की। श्रद्धालुओं की आस्था और सामूहिक सहभागिता ने आयोजन को विशेष बना दिया। माता वन देवी को 351 मीटर लंबी चुनरी अर्पित कर भक्तों ने सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
यात्रा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए केसली थाना प्रभारी धर्मराज बघेल, टड़ा चौकी प्रभारी आदिल खान समेत पुलिस स्टाफ ने सहयोग प्रदान किया। धार्मिक उत्साह और भक्तिमय वातावरण के बीच चुनरी यात्रा संपन्न हुई।