मकान तोड़ दिए और खेत किये बर्बाद, आदिवासियों का फूटा गुस्सा, अब भोपाल तक हज़ारों की पदयात्रा हुई शुरू !
आदिवासियों के मकान तोड़े जाने और खेतों का बर्बाद किये जाने का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। कार्यवाई के विरोध में आदिवासियों का गुस्सा जमकर फूट पड़ा। जहां अब जहां सीहोर जिले के कोसमी गांव से आदिवासियों ने वन विकास निगम की कार्यवाई के खिलाफ हज़ारों लोगों ने पदयात्रा शुरू की है। जिसमें उजाड़े गए आशियाने को लेकर न्याय की मांग की जा रही है।
बता दें की सीहोर जिले के बुधनी विधानसभा क्षेत्र के कोसमी गांव में वन विकास निगम द्वारा आदिवासियों के मकान तोड़े गए थे। जिसके बाद से मामला चर्चाओं में बना हुआ है। प्रशासनिक कार्रवाई के विरोध में स्थानीय आदिवासियों में जबरदस्त आक्रोश है। न्याय की मांग को लेकर हजारों की संख्या में आदिवासी सड़कों पर उतरे और सीहोर से राजधानी भोपाल के लिए एक विशाल पैदल पदयात्रा शुरू कर दी है। जिसमें महिलाएं, युवा और बुजुर्गों समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल हैं। प्रदर्शनकारी हाथों में बैनर और तख्तियां थामे हुए हैं। जिन पर सरकार से न्याय की गुहार और अपनी मांगों के समर्थन में नारे लिखे हुए हैं। वहीं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने पदयात्रा के साथ भारी पुलिस बल भी मौजूद है।
पीड़ितों का आरोप है की वन विकास निगम की इस अचानक और कठोर कार्रवाई से उनके सिर से छत छिन गई है। उनके खेत नष्ट कर दिए गए हैं। जिससे उनके सामने आजीविका और रोजी-रोटी का गंभीर संकट पैदा हो गया है। आदिवासियों के मुताबिक वह शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात शासन-प्रशासन तक पहुंचाना चाहते हैं।
बताया गया की आदिवासियों के कदम सीहोर से भोपाल तरफ बढ़ रहे हैं। लोगों का उद्देश्य मुख्यमंत्री से सीधे मुलाकात कर अपनी पीड़ा और समस्याओं से उन्हें अवगत कराना है। लोगों की मांग है की उनके उजाड़े गए आशियानों की भरपाई की जाए और उन्हें न्याय दिया जाए। फिलहाल प्रशासन इस पूरे मामले में नज़र बनाये हुए हैं ताकि शांति व्यवस्था बनी रहे।------