अस्पताल के ट्रामा सेंटर में जूनियर डॉक्टरों से मार पीट,मरीज के परिजनों ने पी टा और भागे,CCTV आया सामने !
अस्पताल के ट्रामा सेंटर में जूनियर डॉक्टरों और मरीज के परिजनों में जमकर विवाद हो गया। जहां जूनियर डॉक्टरों के साथ मारपीट के गंभीर आरोप हैं वहीं इसके बाद परिजन मरीज को अपने साथ लेकर भाग निकले। मारपीट की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। मामला ग्वालियर जिले के जयारोग्य अस्पताल JAH से सामने आया है। बताया गया की एक्सीडेंट में घायल मरीज के परिजन और उनके साथियों ने ड्यूटी पर तैनात दो जूनियर डॉक्टरों के साथ मारपीट की। जिसमें डॉक्टर सुभ्रतो दत्ता और डॉक्टर मोहित घायल हुए। घटना से नाराज जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन (जूडा) ने पुलिस और अस्पताल प्रशासन को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया था। चेतावनी देते हुए कहा गया था की 24 घंटे में सभी की गिरफ्तारी न होने पर जूनियर डॉक्टर प्रदर्शन करेंगे।
बताया जा रहा है की सड़क हादसे में घायल अनूप गुर्जर को परिजन सुबह तड़के ट्रॉमा सेंटर लेकर पहंचे थे। कैजूअल्टी में ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर सुभतो और डॉक्टर मोहित मरीज का इलाज कर रहे थे। तभी किसी बात पर मरीज के अटेंडेंट डॉक्टरों से बहसबाजी करने लगे। कहासुनी के बाद साथ में आये लोग बहार चले गए लेकिन कुछ समय बाद ही विवाद इतना बढ़ गया की उन्होंने बाहर से अपने साथियों को बुलाकर डॉक्टरों पर हमला बोल दिया। जब अस्पताल का अन्य स्टाफ और साथी डॉक्टर मौके पर पहुंचे तब तक हमलावर मरीज के साथ मौके से भाग चुके थे।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और अस्पताल के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहंचे। जूडा ने कंपू थाना पुलिस, सीएसपी रोबिन जैन, जेएएच अधीक्षक और जीआरएमसी डीन को लिखित शिकायत देकर कार्रवार्ड की मांग की थी। वहीं घटना के बाद अस्पताल में डॉक्टरों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं।
जूडा अध्यक्ष के मुताबिक ट्रॉमा सेंटर में डॉक्टरों के साथ मारपीट की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। डॉक्टर अपनी जान जोखिम में डालकर मरीजों का इलाज करते हैं। लेकिन उनकी सरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। तय समय में कार्यवाई न होने पर जूनियर डॉक्टरों द्वारा प्रदर्शन की बात कही गई थी।------