अजयपार धाम के महंत को सांप ने काटा, अस्पताल में कराया गया भर्ती, वीडियो भी आये सामने

 


अपने दरबार से मशहूर हुए और चर्चाओं में आये अजयपार धाम के महंत करण कुशवाहा को कथित तौर से सांप ने काट लिया था। जिससे उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। घटना के बाद से उनके परिजनों और अनुयायियों में चिंता का माहौल है। सभी की निगाहें उनके स्वास्थ्य पर टिकी हुई हैं। हालांकि समय पर इलाज मिलने से उनकी हालत खतरे से बाहर है। फिलहाल वह अस्पताल में भर्ती हैं। लेकिन राहत की बात ये है की वह स्वस्थ हैं। अस्पताल से कुछ वीडियो भी सामने आये हैं। एक में वह बेहोशी की हालत में, तो एक वीडियो में अपने स्वास्थ्य की जानकारी दे रहे हैं। टीआई समेत पुलिस टीम भी उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेने पहुंची।

ये पूरा मामला छतरपुर जिले का है। जहां कैंडी गांव स्थित अजयपार धाम के पुजारी करण कुशवाहा, जिन्हें श्रद्धालु अजयपाल सरकार के नाम से भी जानते हैं उन्हें जहरीले जीव ने काट लिया था हालत बिगड़ने पर गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। खुद करण कुशवाहा का कहना है की घबराने की ज़रूरत नहीं है वह स्वस्थ हैं।
बता दें की वह कैंडी गांव में बागेश्वर धाम की तर्ज पर दरबार लगाते थे। जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु अपनी समस्याएं लेकर पहुंचते हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक अजयपार धाम के पुजारी करण कुशवाहा उर्फ अजयपाल सरकार हर रोज की तरह पूजा-अर्चना के लिए धाम जा रहे थे। तभी रास्ते में सांप ने उन्हें काट लिया। उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। जिससे उन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। शुरू में उनकी हालत गंभीर बताई गयी थी। लेकिन धीरे-धीरे उनके स्वास्थ्य में सुधार हुआ। फ़िलहाल वह डॉक्टरों की निगरानी में हैं लगातार उनकी स्थिति पर नज़र बनाये हुए हैं।
वहीं दूसरी तरफ इस बात की खबर फैलते ही उनके अनुयायियों में चिंता बढ़ गयी थी। फ़िलहाल लोग उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

इस मामले में अस्पताल के अंदर से कुछ वीडियो भी सामने आये। जिसमें करण कुशवाहा बेहोशी की हालत में दिखाई दे रहे हैं। वहीं अन्य वीडियो में खुद अपने स्वास्थ्य की जानकारी दे रहे हैं। वह अपने शुभचिंतकों से कह रहे हैं की घबराने की ज़रूरत नहीं वह ठीक हैं।

टीआई सतीश सिंह समेत पुलिस टीम करण कुशवाहा के स्वास्थ्य की जानकारी लेने अस्पताल पहुंचे थे। डॉक्टरों ने बताया की वह स्वस्थ हैं। बातचीत भी कर रहे हैं।-


By - sagar tv news
16-Oct-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.