आग के बीच थाना प्रभारी बने मसीहा, दूसरी मंजिल से कूदे परिवार को बचाया | SAGAR TV NEWS |

 

आधी रात मकान में लगी भीषण आग और अंदर फंसा परिवार! बाहर निकलने का कोई रास्ता नहीं, ऊपर गैस सिलेंडर और नीचे ज्वलनशील तेल। ऐसे में नागदा थाना प्रभारी अमृतलाल गवरी ने सूझबूझ और साहस दिखाते हुए अपनी टीम के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। दूसरी मंजिल से नीचे कूदे पति-पत्नी और उनके बेटे को पुलिसकर्मियों और ग्रामीणों ने सुरक्षित बचा लिया। इस साहसिक कार्रवाई से एक बड़ी जनहानि टल गई।

 

 

घटना नागदा में हाईवे स्थित कारतूस ढाबे के पास की है। जानकारी के मुताबिक, रात करीब एक बजे थाना प्रभारी अमृतलाल गवरी गश्त पर निकले थे। इसी दौरान उन्हें दो मंजिला मकान से आग की लपटें उठती दिखाई दीं। मकान के आसपास आग फैली हुई थी और अंदर फंसे लोगों की चीख-पुकार सुनाई दे रही थी।

 

 

थाना प्रभारी तत्काल मौके पर पहुंचे। स्थिति बेहद गंभीर थी। मकान की निचली मंजिल पर स्थित दुकान में बड़ी मात्रा में ग्रीस और ऑयल रखा था, जबकि दूसरी मंजिल पर गैस से भरे दो सिलेंडर मौजूद थे। आग तेजी से फैल रही थी और दमकल के पहुंचने में समय लग रहा था। ऐसे में पुलिस ने बिना देर किए लोगों को सुरक्षित निकालने का फैसला लिया।

 

 

मकान में फंसे पदम सिंह, उनकी पत्नी नेहा कुंवर और बेटे युजीत सिंह के सामने बाहर निकलने का रास्ता नहीं था। ऐसे में तीनों दूसरी मंजिल से नीचे कूदे। थाना प्रभारी अमृतलाल गवरी, उनकी टीम और ग्रामीणों ने नीचे घेरा बनाकर तीनों को सुरक्षित संभाला। राहत की बात रही कि इस घटना में तीनों की जान बच गई और किसी की मृत्यु नहीं हुई।

 

 

इस रेस्क्यू में एएसआई प्रभुलाल मुनिया, डायल-112 टीम और नगर रक्षा समिति के सदस्य राजेश मोरवाल सहित अन्य लोगों की सराहनीय भूमिका रही। बताया गया है कि थाना प्रभारी अमृतलाल गवरी इससे पहले भी दो बार सीपीआर देकर लोगों की जान बचा चुके हैं।

 

 

नागदा में आधी रात को दिखाई गई पुलिस की यह तत्परता और साहस एक बड़े हादसे को टालने में अहम साबित हुआ। संकट की घड़ी में समय पर लिया गया फैसला तीन लोगों के लिए जीवनरक्षक बन गया।

 

 


By - Sagar tv news
16-Oct-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.