हवा में उड़ते हुए हनुमान जी और रोबोटिक झांकियां, 151 मीटर लंबी यात्रा में हैलीकॉप्टर से हुई पुष्प वर्षा
हवा में उड़ते हुए हनुमान जी और एक से बढ़कर एक झांकियों के साथ जब चुनरी यात्रा निकाली गई तो पूरा माहौल ही भक्तिमय हो गया। हैलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई। 24 किलोमीटर की ये यात्रा निकाली गई। जिसमें 25 हजार श्रद्धालुओं के शामिल होने के दावा है वहीं धर्मगुरु दादा गुरु भी इसमें शामिल हुए। नज़ारा बुरहानपुर जिले का है। जहां भव्य चुनरी यात्रा का आयोजन किया गया। फव्वारा चौक स्थित श्री नवदुर्गा मंदिर से शुरू हुई यह 151 मीटर लंबी चुनरी यात्रा 24 किलोमीटर का सफर तय कर इच्छापुर स्थित मां इच्छादेवी मंदिर पहुंची। सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने यात्रा में शामिल होकर इसे आस्था का सैलाब बताया। तो युवा नेता गजेंद्र पाटिल ने कहा कि मां के आशीर्वाद से 40 लोगों से शुरू हुआ यह आयोजन आज हजारों श्रद्धालुओं की सहभागिता तक पहुंच गया है। बुरहानपुर-खंडवा संसदीय क्षेत्र की खुशहाली, समृद्धि और विकास की कामना के साथ भाजपा युवा नेता और सांसद प्रतिनिधि गजेंद्र दिनकरराव पाटिल के नेतृत्व में दादा मित्र मंडल द्वारा हर साल की तरह इस साल भी भव्य चुनरी यात्रा का आयोजन किया गया।
बताया गया की पिछले 12 सालों से शारदीय नवरात्र में निकाली जा रही इस चुनरी यात्रा का उद्देश्य युवाओं को सनातन धर्म के मूल सिद्धांतों और भारतीय संस्कृति से जोड़ना है। आयोजकों की माने तो यह आयोजन समय के साथ लगातार विस्तारित हुआ है। इसमें हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु सहभागिता कर रहे हैं। वहीं इस बार चुनरी यात्रा में आधुनिक तकनीक और धार्मिक आस्था का अनूठा संगम देखने को मिला। इस दौरान सबसे आकर्षक उड़ते हुए हनुमान जी और हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा और रोबोटिक झांकियां रही। जिन्हे देखने बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। महाराष्ट्र से आए ढोल पथक ने अपनी प्रस्तुतियों से सभी का मन मोहा। यात्रा में शामिल हुए सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने इसे आस्था का सैलाब बताते हुए युवाओं के धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों में शामिल होने की सराहना की।
तो इस यात्रा के प्रमुख गजेंद्र पाटिल ने मां इच्छा देवी का सैलाब बताया। उन्होंने कहा की मां के आशीर्वाद से ही 40 लोगों से शुरू हुआ यह आयोजन आज करीब 25 हजार लोगों की सहभागिता तक पहुंचा है। उन्होंने युवाओं से भारतीय संस्कृति, सनातन परंपराओं और धार्मिक मूल्यों से जुड़ने का आह्वान किया।--