Sagar -मजदूरी से जोड़ी पाई-पाई, खरीदे बेटे की शादी के गहने, दिनदहाड़े सब लूट ले गए चोर SAGAR TV NEWS

 

गरीबी में गीला आटा... यह कहावत अक्सर उन परिवारों की मजबूरी बयां करती है, जो मेहनत-मजदूरी कर किसी तरह दो वक्त की रोटी जुटाते हैं। सागर जिले के मालथौन थाना क्षेत्र के नोनिया गांव में रहने वाले गुड्डा रैकवार के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। परिवार के लिए पहले से ही आर्थिक परेशानियां कम नहीं थीं, ऊपर से चोरों ने घर में रखी जमा-पूंजी और बेटे की शादी के लिए जुटाए गहने भी चुरा लिए।

 

 

गुड्डा रैकवार मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उनके पास थोड़ी सी पट्टे की जमीन है, जिसकी रजिस्ट्री के सिलसिले में वे शुक्रवार को पटवारी के पास गए थे। घर पर ताला लगा था और परिवार का कोई सदस्य मौजूद नहीं था। इसी बीच चोरों ने दिनदहाड़े घर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और करीब 10 हजार रुपए की नगदी के साथ बेटे की शादी के लिए रखे गहनों पर हाथ साफ कर दिया।

 

 

पीड़ित ने बताया कि स्वामित्व योजना के तहत मकान की रजिस्ट्री के लिए पटवारी ने उन्हें बुलाया था। आधार कार्ड से जुड़ी जानकारी के कारण उन्हें वापस घर लौटना पड़ा। लेकिन जब वे घर पहुंचे तो दरवाजा टूटा मिला और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। मेहनत से जोड़ी रकम और बेटे की शादी के लिए संभालकर रखे गहने गायब थे।

 

 

घटना के बाद परिवार के सामने अब सिर्फ चोरी का दुख नहीं, बल्कि बेटे की शादी की चिंता भी खड़ी हो गई है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से गांव में भी दहशत का माहौल है। पीड़ित ने पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई की मांग की है।

 

 


By - Sagar tv news
17-Oct-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.