सागर- राहतगढ़ में नवरात्रि की धूम, 13 स्थानों पर विराजीं मां जगदम्बा; देर रात तक उमड़े भक्त

 

नवरात्रि के पावन पर्व पर राहतगढ़ नगर पूरी तरह भक्तिमय हो गया है। नगर में 13 स्थानों पर मां जगदम्बा की प्रतिमाएं विराजमान हैं। कहीं आकर्षक झांकियां भक्तों का मन मोह रही हैं, तो कहीं रंग-बिरंगी रोशनी से सजे पंडाल मां की भक्ति और आस्था का अद्भुत नजारा पेश कर रहे हैं। देवी दर्शन के लिए देर रात तक श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है और पूरा नगर माता रानी के जयकारों से गूंज रहा है।

राहतगढ़ में नवरात्रि को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। नगर के अलग-अलग वार्डों में भव्य देवी पंडाल सजाए गए हैं। वार्ड क्रमांक 14 में चौधरी गैस एजेंसी, वार्ड क्रमांक 3 बस स्टैंड और खटीक मोहल्ला, वार्ड क्रमांक 6 बुधवारा, वार्ड क्रमांक 7 पुराना थाना, लाल दुकान, वार्ड क्रमांक 4 बड़ा मोहल्ला और वार्ड क्रमांक 1 ब्लॉक कॉलोनी सहित विभिन्न स्थानों पर मां जगदम्बा की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं।

वहीं, ब्लॉक कॉलोनी में कांधे वाली देवी का पंडाल भी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इसके अलावा वार्ड क्रमांक 15 में झिरना के पास और राठौर किराना के नजदीक सार्वजनिक दुर्गा उत्सव के पंडाल में भी भक्त मां के दर्शन कर रहे हैं। सभी पंडालों में आकर्षक सजावट और प्रकाश व्यवस्था की गई है। मां जगदम्बा की मनमोहक प्रतिमाओं के दर्शन के लिए श्रद्धालु लगातार पहुंच रहे हैं। कई स्थानों पर भजन संध्या और देवी गीतों की प्रस्तुतियां आयोजित की जा रही हैं, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना हुआ है। मां के जयकारों और भक्ति संगीत से नगर में नवरात्रि का उत्साह देखते ही बन रहा है।

नवरात्रि के दौरान नगर में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए विभिन्न स्थानों पर पुलिस बल भी तैनात किया गया है। श्रद्धालु उत्साह और श्रद्धा के साथ मां जगदम्बा के दर्शन कर रहे हैं। राहतगढ़ में नवरात्रि का यह पर्व धार्मिक आस्था, भक्ति और उत्सव का सुंदर संगम बना हुआ है।


By - sagar tv news
17-Oct-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.