आधुनिक उपकरणों से डॉल्फिन की गिनती, तरंगों वाले हाईटेक तकनीक का उपयोग,कहीं से भी ढूंढ लेती है टीम
नदी में पहुंची विशेषज्ञों की टीम द्वारा आधुनिक उपकरणों से डॉल्फिन की गिनती की जा रही है। इस टीम की ख़ास बात ये है की ये कहीं से भी और कैसे भी करके डॉल्फिन का पता लगा ही लेती है। फिलहाल सटीक आंकड़ों की गणना की जा रही है। बता दें की मुरैना जिले में चंबल नदी में पाई जाने वाली गंगा डाल्फिन की सटीक संख्या पता लगाने दूसरे डाल्फिन सेंसेक्स की शुरुआत हुई है। भारतीय वन्यजीव संस्थान (डब्ल्यूआइआइ) देहरादून से आए जलीयजीव और डाल्फिन विशेषज्ञों की टीम 7 अक्टूबर से आधुनिक उपकरणों से डाल्फिन की गिनती कर रही हैं। इस टीम के पास ऐसे-ऐसे उपहरण हैं। जो पानी में कईयों फीट नींचे मौजूद डाल्फिन का पता लगा सकते हैं। चंबल नदी में डाल्फिन सेंसेक्स 14 अक्टूबर तक चला। इसके बाद टीम जमुना नदी में डाल्फिन सेंसेक्स में जुट गई है उसके बाद डाल्फिन की आबादी के सटीक आंकड़े सामने आएंगे।
बताया गया की डब्ल्यूआइआइ हर चार साल में डाल्फिन की गणना यानि (डाल्फिन सेंसेक्स) करता है। चंबल नदी में पहला डाल्फिन सेंसेक्स साल 2022 में हुआ था। इस बार यह 7 अक्टूबर से शुरू हुआ जो 14 अक्टूबर तक चला। इसके लिए डाल्फिन विशेषज्ञ डा. अमित कुमार के साथ 22 सदस्यीय टीम है। चंबल घड़ियाल अभ्यारण्य के भी दो दर्जन से ज्यादा कर्मचारी बुलाये हैं। जिन्हे एक दिन का प्रशिक्षण भी दिया गया। मुरैना-धौलपुर के डांग बसई घाट से शुरू हुआ डाल्फिन सेंसेक्स उप्र की सीमा में पचनदा घाट तक चला। चंबल नदी के इस हिस्से की लंबाई करीब 250 किलोमीटर है। इसी हिस्से में डाल्फिन पाई जाती हैं। हर दिन औसतन 18 से 20 किलोमीटर में सर्वे हुआ था। सात दिन में लगभग 130 किलोमीटर लंबी चंबल नदी में सर्वे पूरा हो गया और इस दौरान 110 से ज्यादा डाल्फिन चिन्हित होने की जानकारी सामने आ रही हैै।
चंबल नदी में पाई जाने वाली डाल्फिन की यह गिनती कई मायनों में खास है। क्योंकि अब तक जितनी बार भी गणना हुई। सबके आंकड़े भिन्न पाए गए हैं। साल 2022 में 250 डाल्फिन की गिनती की गई थी। लेकिन इसके बाद हुई गणना में संख्या कम रही थी। इसी साल फरवरी में चंबल नदी में 155 डाल्फिन बताई गईं। जबकि 2025 में 116 तो 2024 में यह संख्या 100 से भी नीचे थी।
चंबल नदी में पाई जाने वाली गेंगोटिक डाल्फिन (गंगा डाल्फिन) हर दो से तीन मिनट में पानी के ऊपर महज दो से तीन सेकंड के लिए आती है। जो पल भर में गहराई में समा जाती है ऐसे में उसकी गणना आंखों से करना बेहद मुश्किल होता है। इसीलिए अल्ट्रासोनिक वेव्स से उसकी गिनती की जा रही है।
एक बात और भी दिलचस्प है की चंबल में पाई जाने वाली डाल्फिन अंधी होती हैं इनकी आंखों में देखने वाले लैंस नहीं होते। यह अद्भुत मछली पानी में रास्ता ढूंढने और खतरे को पहचानने पराध्वनि तरंगे (अल्ट्रासोनिक वेव्स) छोड़ती है।-