सूने घरों में ताला तोड़कर जेवर और नगदी उड़ाने वाले अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार | STVN INDIA|SAGAR TV NEWS

 

 

एमपी की पन्ना पुलिस को फिर एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने सूने घरों का ताला तोड़कर सोने,चांदी के कीमती जेवरात और नगदी को चोरी करने वाले अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इन आरोपियों के पास से पांच लाख रुपये का मशरूका जप्त किया है। ये शातिर आरोपी धरमपुर थाना अंतर्गत के आस-पास के क्षेत्रों में चोरी की वारदातों को अंजाम दिया करते थे। पुलिस आरोपियों से और पूछताछ कर रही है। जिनसे और भी अन्य चोरी का खुलासा होने की संभावना है। पन्ना एसपी के मुताबिक थाना धरमपुर क्षेत्र में पिछले कुछ समय से लगातार रात के समय अज्ञात व्यक्तियो द्वारा घरों का ताला तोड़कर कीमती गहने और पैसे चोरी होने की घटनाएं सामने आ रही थी। जहाँ अलग अलग घरों में चोरी हुई। जिनकी शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों पर मामला दर्ज किया था। चोरों को पकड़ने टीम गठित की गयी उनकी लगातार पतासाजी की जा रही थी और मुखबिर भी सक्रिय किये गए। जिनकी सूचना पर पुलिस को पता चला की चोरियों के संदेही मोटरसाइकल से कालिंजर से मकरी तरफ जा रहे हैं। मुखबिर के बताये स्थान पर जब पुलिस पहुंची तो 3 संदेही पुलिस को देखकर अचानक भागने लगे। जिन्हे घेराबंदी कर पकड़ा।उनसे पूछताछ करने पर उन्होंने थाना क्षेत्र के मौकछ, सलैया, हीरापुर, नवस्ता, नारायणपुर और मकरी में चोरी की घटना करना कबूल किया। तलाशी लेने पर इनके कब्जे से सोने चांदी के जेवरात कीमती करीब 3 लाख 68 हजार रुपये और 85 हजार रुपये कीमत की 2 मोटर साईकल साथ ही तीन मोबाईल फोन समेत कुल मशरुका करीब 5 लाख रुपये का जप्त किया है। तीन आरोपी अभी भी फरार है।


By - Deepak Sharma (Panna,MP)
14-Mar-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.