भीड़ का फायदा उठाकर करते थे चेन पार,मंदिर जाने वाली महिलाओं को बनाया निशाना, 8 महिला समेत पुरष गिरफ्तार
पुलिस ने एक ऐसे चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है जो मंदिरों में दर्शन करने जाने वाली महिलाओं को निशाना बनाते और सोने की चैन के अलावा जेवर लूटते थे। दिलचस्प बात ये है की इस मामले में पुलिस ने आठ महिलाओं जबकि एक पुरुष को पकड़ा है। जिनके कब्जे से 90 हजार रूपये कीमत की सोने की चेन और दस लाख कीमत की अर्टिगा कार बरामद की है। कार्यवाई रीवा जिले की समान थाना पुलिस ने की है। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ जारी है जहां कई मामले उजागर होने की उम्मीद जताई जा रही है।
बताया जा रहा है की बीते 13 अक्टूबर को रतहरा निवासी 55 साल की गीता देवी मंदिर में दर्शन करने गयी हुई थी। तभी उनके गले से सोने की चेन पार कर दी गयी। पुलिस में की गयी शिकायत के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू की गयी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने मंदिर परिसर और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। साथ ही मुखबिरों से मिली सूचना के आधार पर संदिग्धों की पहचान के प्रयास किये गए। तभी कुछ अहम सुराग हाथ लगे। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर कार में सवार 9 लोगों को पकड़ा। जिनमें आठ महिलाएं और एक पुरुष शामिल है पूछताछ में कथित तौर से चेन चोरी की वारदात कबूली। सभी आरोपी यूपी के मऊ और गोरखपुर निवासी बताये गए। पुलिस पता लगा रही है की गिरोह के सदस्य रीवा कब पहुंचे और कहां-कहां वारदातों को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस ने उनके कब्जे से 90 हजार कीमत की चेन और दस लाख की कार बरामद की है। पुलिस को ऐसी आशंका है की ये गिरोह भीड़भाड़ और खासकर मंदिरों में भीड़ का फायदा उठाकर सोने की चेन चोरी की वारदातों में शामिल हो सकता है। इसी आधार पर पूछताछ जारी है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्यवाई में जुटी हुई है।------