MP हादसे में 15 की मौत ! मृतकों में युवा और नाबालिग भी शामिल
मध्यप्रदेश के ग्वालियर में सातऊं स्थित शीतला माता मंदिर के रास्ते पर हुए भीषण हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है। प्रशासन ने मृतकों की सूची जारी की है, जिसमें 11 लोगों की पहचान कर ली गई है, जबकि चार शवों की शिनाख्त की प्रक्रिया जारी है। इस दर्दनाक हादसे में युवा और नाबालिग भी अपनी जान गंवा बैठे। हादसे के बाद जयारोग्य अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में परिजनों की भीड़ जुटी है और हर तरफ गमगीन माहौल है।
प्रशासन द्वारा जारी जानकारी के मुताबिक, हादसे में जान गंवाने वालों में 22 वर्षीय सतेन्द्र सिंह गुर्जर, 50 वर्षीय सरला तोमर, 18 वर्षीय गौरव परिहार, 45 वर्षीय महेश शर्मा और 18 वर्षीय विमलेश शामिल हैं।
इसके अलावा 17 वर्षीय देवेश बघेल, 16 वर्षीय प्रिंस उर्फ छोटू जाटव, 15 वर्षीय शौर्य शर्मा, हेमंत राठौर, 17 वर्षीय दिव्यांश कुशवाह और 23 वर्षीय पवन राठौर की भी मौत हुई है।
प्रशासन के अनुसार, मृतकों की पहचान और उनके परिजनों तक सूचना पहुंचाने की प्रक्रिया जारी है। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हादसे की खबर मिलते ही अस्पताल में परिजन और परिचित पहुंचने लगे। अपनों को खोने वाले परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मृतकों की सूची में कम उम्र के युवाओं और किशोरों के नाम सामने आने से हादसे की गंभीरता और बढ़ गई है। कई परिवारों ने अपने बच्चों और परिजनों को खो दिया है। फिलहाल प्रशासन मृतकों की पहचान की प्रक्रिया पूरी करने और परिजनों को आवश्यक जानकारी देने में जुटा है।
हादसे के बाद स्थानीय जनप्रतिनिधि भी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। कांग्रेस विधायक सतीश सिंह सिकरवार और तहसीलदार मनीष जैन की बाइट के जरिए हादसे और प्रशासनिक कार्रवाई से जुड़ी जानकारी सामने आएगी।
ग्वालियर के इस भीषण हादसे में 15 लोगों की मौत ने कई परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है। अब सभी की नजर हादसे से जुड़े तथ्यों, प्रशासन की कार्रवाई और शेष चार मृतकों की पहचान पर है।