केंद्रीय मंत्री का निराला अंदाज़, पहले जमीन पर बैठकर किया भोजन, अब बैलगाड़ी की सवारी की
अपने तीन दिन के दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अनूठे और एक सादगी भरे अंदाज़ में नज़र आये एक तरफ उन्होंने जमीन पर बैठकर लोगों के साथ भोजन किया था। वहीं अब वह बैलगाड़ी की सवारी करते हुए नज़र आये। ज्योतिरादित्य सिंधिया बैलगाड़ी की सवारी पर गांव में निकले। इस दौरान उनके समर्थकों में गज़ब का उत्साह देखने को मिला। ये तस्वीरें अशोकनगर जिले से सामने आई हैं। जहां ईसागढ़ क्षेत्र के सेमरखेड़ी में वह इस अंदाज़ में नज़र आये। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
दरअसल केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने तीन दिवसीय दौरे पर अशोकनगर और गुना जिले में पहुंचे थे। हालांकि उनकी तबियत खराब हो गयी। जिस वजह से उन्होंने अपना दौरा दो दिनों में ही समाप्त कर दिया। बताया गया की सिंधिया का गला बैठने की वजह से उन्हें अपना तीन दिनों का दौरा दो दिन में ही ख़त्म करना पड़ा।
जानकारी के मुताबिक केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अशोकनगर और गुना जिले के दौरे पर पहुंचे थे। इस दौरान कई जगह भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया। सिंधिया ने अशोकनगर के कैथन तट पर कार्यकर्ताओं के साथ जमीन पर बैठकर भोजन किया था। इसको लेकर उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो भी पोस्ट किया था।
बताया गया की केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपनी सादगी से सबका दिल जीत लिया। वह अपने संसदीय क्षेत्र अशोकनगर-गुना के दौरे पर पहुंचे थे। जहां उनका काफी निराला अंदाज़ देखने को मिला। दरअसल अशोकनगर में आयोजित टिफिन बैठक में उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ जमीन पर बैठकर भोजन किया। वह बिल्कुल आम लोगों की तरह नज़र आये। कार्यकर्ता अपने घरों से टिफिन लेकर पहुंचे थे जहां उन्होंने सभी के साथ भोजन किया। इस दौरान क्षेत्र की समस्याओं और पार्टी की रणनीति पर चर्चा हुई। वहीं इसके बाद उन्होंने बैलगाड़ी की सवारी की।
------अशोकनगर से राहुल कुमार जैन सागर टीवी न्यूज़।------