केले और दूध के सेवन के बाद 30 बच्चों की बिगड़ी तबियत, उल्टी-घबराहट की शकायत, प्रशासन में मचा हड़ कंप !
केले और दूध का सेवन करना कई सारे बच्चों को महंगा पड़ा गया। जिससे हड़कंप की स्थिति बन गयी। बच्चों की अचानक से तबियत बिगड़ने लगी। उन्हें उल्टियां और घबराहट की शिकायत होने लगी। जिसके बाद बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। खुद सीएमएचओ अस्पताल पहुंचे और जानकारी ली। मामला बैतूल जिले के भीमपुर ब्लॉक के भाड़रीढाना गांव से सामने आया है। जहां केले और दूध के सेवन के बाद करीब तीस बच्चों की तबियत बिगड़ गई।
बताया गया की बच्चों को सामुदायिक अस्पताल भीमपुर में भर्ती कराया गया। वहीं इस बात की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम सक्रिय हुई और अस्पताल पहुंचकर बच्चों के स्वास्थ्य की जानकारी ली गयी। हालांकि शुरूआती जानकारी के हिसाब से बच्चों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
बताया जा रहा है की कुटीर संस्था की ओर से बच्चों को केले और दूध वितरित किए गए थे। इसके बाद कई बच्चों को उल्टी और घबराहट होने लगी। जब उनकी हालत बिगड़ी तो ग्रामीणों ने उन्हें तत्काल सामुदायिक अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका इलाज किया गया। इस बात की सूचना सीएमएचओ डॉ. संजीव शर्मा भीमपुर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बच्चों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। फिलहाल किसी बच्चे की हालत गंभीर नहीं बताई जा रही है सभी बच्चे खतरे से बाहर बताये गए। वहीं इसके अलावा प्रशासन ने संस्था की ओर से वितरित किए गए दूध के सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेजे हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही साफ़ हो सकेगा की बच्चों की तबीयत किस वजह से बिगड़ी। फिलहाल दूध को इसका कारण नहीं माना गया है जांच रिपोर्ट के बाद ही स्थिति साफ़ हो सकेगी।
मामले में सीएमएचओ डॉ. संजीव शर्मा ने बताया की बच्चों को दूध, केले और बरबटी के बीज दिए गए थे। फिलहाल बच्चों की हालत ठीक है कोई भी बच्चा गंभीर नहीं है। उन्होंने कहा की संभवतः दूध में ही गड़बड़ी हो सकती है।---