खेल-खेल में फट गया बा रूद, दो बच्चे आग में गं भीर रूप से झुलसे, दोनों को करना पड़ा रैफर !
खेल के दौरान बारूद फटने से दो बच्चे बुरी तरह से आग में झुलस गए। जिन्हे आनन्-फानन में अस्पताल लाया गया था। जहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें भोपाल रैफर किया गया है। बताया जा रहा है की ये दर्दनाक घटना रायसेन जिले के सालेरा गांव से सामने आई है। जहां बच कुंडी चलाते समय बड़ा हादसा हो गया। दो नाबालिग बच्चे चेहरे समेत शरीर में कई जगह झुलस गए हैं। डॉक्टर उनकी हालत गंभीर बता रहे हैं। इसीलिए दोनों को रैफर किया गया।
बताया जा रहा है की सालेरा गांव में दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। जहां बच कुंडी चलाते समय अचानक हुए एक हादसे में दो नाबालिग बच्चे आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। जिससे पूरे गांव में हड़कंप की स्थिति बन गयी।
मिली जानकारी के मुताबिक हादसे का शिकार हुए दोनों बच्चे सालेरा गांव के ही निवासी हैं। जिनकी पहचान 13 साल के यश और 17 साल के अमित के रूप में हुई। बताया गया की दोनों नाबालिग बच कुंडी चला रहे थे। तभी अचानक यह दर्दनाक हादसा हो गया और आग की चपेट में आने से दोनों बुरी तरह झुलस गए। घटना के तुरंत बाद घबराए परिजनों और ग्रामीणों ने बिना समय गंवाए दोनों बच्चों को रायसेन जिला अस्पताल पहुंचाया। दोनों घायलों को बर्न वार्ड में भर्ती किया गया। जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम की देखरेख में उनका इलाज जारी था। मामले में डॉक्टर ने बताया की दोनों बच्चे गंभीर हैं इसलिए उन्हें भोपाल रैफर किया जा रहा है।--