प्रदेश की मोहन यादव सरकार पर बरसे जीतू पटवारी, तीखा हम ला बोलते हुए बताया दिशाहीन सरकार !
मध्यप्रदेश की मोहन यादव सरकार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आड़े हाथों लिया। उन्होंने मुख्यमंत्री पर जमकर हमला बोला। और मोहन सरकार को दिशाहीन बताया। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री सिंधिया के महल और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को भी घेरा। जीतू पटवारी ग्वालियर जिले के ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र में विधायक डॉ. सतीश सिकरवार के नेतृत्व में आयोजित कार्यकर्ता सम्मलेन में पहुंचे थे। जहां उन्होंने सरकार पर तीखा हमला बोला।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के जय विलास पैलेस के बिजली बिल का मुद्दा उठाया और गरीबों के घर आने वाले भारी-भरकम बिलों से इसकी तुलना की। वहीं लाड़ली बहना योजना में तीन हजार रुपये देने के वादे से लेकर प्रदेश पर बढ़ते कर्ज और बिजली संकट तक, पटवारी ने कई मुद्दों पर सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान और बीजेपी के अन्य नेताओं के बयानों का हवाला देते हुए सरकार के भीतर कथित मतभेदों पर भी सवाल उठाए। तो वोट चोरी के मुद्दे पर डेढ़ महीने तक प्रदेशव्यापी जनजागरण अभियान चलाने का ऐलान भी किया।
जीतू पटवारी ने आरोप लगाते हुए कहा की मध्य प्रदेश की सरकार भ्रष्टाचार के कैंसर से घिरी हुई है प्रदेश में शासन व्यवस्था दिशाहीन हो गई है। मुख्यमंत्री का अपने मंत्रिमंडल, प्रशासनिक अधिकारियों और आईएएस-आईपीएस अधिकारियों पर नियंत्रण नहीं रह गया है।
उन्होंने बीजेपी नेताओं के बीच कथित मतभेदों का जिक्र करते हुए कैलाश विजयवर्गीय और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बयानों का हवाला दिया। साथ ही दावा किया कि सत्तारूढ़ दल के अंदर ही सरकार की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
जीतू पटवारी ने सिंधिया के जय विलास पैलेस का भी ज़िक्र किया। उन्होंने महल के बिजली बिल का मुद्दा उठाते हुए आम लोगों की परेशानी से इसकी तुलना की। और दावा किया कि महल के करीब 400 कमरों के बिजली बिल की राशि लगभग 1,500 रुपये बताई जा रही है लेकिन गरीबों को हजारों रुपये के बिजली बिल मिल रहे हैं। साथ ही बिजली कटौती मुद्दे पर आरोप लगाते हुए कहा की ग्रामीण क्षेत्रों में पर्याप्त बिजली नहीं मिल रही। जिस पर सरकार को जवाब देना चाहिए।
तो लाड़ली बहना योजना पर सवाल उठाये। पटवारी ने आरोप लगाया की महिलाओं को वादे के मुताबिक लाभ नहीं मिला। सभी पात्र महिलाओं तक योजनाओं का फायदा पहुंचाने में भी समस्याएं हैं। पटवारी ने प्रदेश पर बढ़ते कर्ज को लेकर भी सरकार पर हमला बोला। वहीं कई अन्य मुद्दों को लेकर भी सरकार पर तीखा प्रहार किया।-