सागर- डेढ़ सौ साल पुरानी परंपरा के साथ विराजी नगर सेठानी मां महाकाली, पालकी यात्रा में उमड़ा सैलाब

 


सागर जिले में वैसे तो कई दुर्गा पंडाल सजे हुए हैं माता की आराधना की जा रही है। इसी तरह एक क्षेत्र ऐसा भी है जहां डेढ़ सौ साल से भी ज्यादा पुरानी परंपरा को निभाया जा रहा है। यहां नगर सेठानी मां महाकाली विराजी हुई हैं। जब अष्टमी पर पालकी यात्रा निकाली गयी तो जमकर पुष्पवर्षा और आतिशबाजी की गयी। जहां श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। ये तस्वीरें सागर के देवरी नगर की है। जहां नवरात्रि की अष्टमी पर आस्था और परंपरा का अनूठा संगम देखने को मिला।

दरअसल शिक्षा सदन चौराहे पर नगर सेठानी के नाम से प्रसिद्ध मां महाकाली की विधि-विधान से स्थापना की गई है। बताया गया 150 साल से ज्यादा पुरानी परंपरा के तहत निकली मां की पालकी यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पुष्प वर्षा, आतिशबाजी और जयकारों से नगर का वातावरण भक्तिमय हो गया।

महाकाली दुर्गा उत्सव समिति द्वारा हर साल अष्टमी पर मां महाकाली की प्रतिमा स्थापित की जाती है। इसी परंपरा के तहत श्रद्धालु मां की पालकी को अपने कंधों पर लेकर निकले। यात्रा के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। हाथों में मशाल लेकर चल रहे भक्त आकर्षण का केंद्र रहे। वहीं युवाओं ने डीजे की धुन पर थिरकते हुए अपनी श्रद्धा और उत्साह प्रकट किया। पालकी यात्रा के समापन पर मां महाकाली को शिक्षा सदन चौराहे स्थित पंडाल में विधि-विधान से विराजमान कराया गया। स्थापना के बाद दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।

इस परंपरा की खास बात यह है कि दशहरा के दिन मां महाकाली के विमान के साथ नगर में चल समारोह निकाला जाता है। इसी के साथ नगर के दशहरा उत्सव का शुभारंभ होता है। सालों से चली आ रही यह परंपरा देवरी की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा बनी हुई है।---


By - sagar tv news
19-Oct-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.