Sagar- दशहरे की राम राम से पान खिलाने तक की अनोखी परंपरा, जानिए क्या है मान्यता

 


रावण दहन के साथ दशहरे पर जब लोग एक-दूसरे से गले मिलकर राम-राम करते हैं, तो सागर सहित बुंदेलखंड में इस अभिवादन का स्वाद पान के बिना अधूरा माना जाता है। यहां दशहरे की बधाई सिर्फ शब्दों से नहीं, बल्कि पान का बीड़ा खिलाकर दी जाती है। मान्यता है कि विजयादशमी पर पान खाना और खिलाना विजय, शुभता और खुशहाली का प्रतीक है। यही वजह है कि दशहरे के दिन पान की मिठास रिश्तों में घुलती है और वर्षों पुरानी परंपरा एक बार फिर जीवंत हो उठती है।

 

सागर शहर की कोतवाली घाटी पर पिछली 3 पीढ़ियों से बनारसी पान भंडार संचालित है वर्तमान इसके प्रोप्राइटर भोले बनारसी है वह बताते है कि असत्य पर सत्य की विजय के प्रतीक का पर्व विजयादशमी देशभर में मनाया जाता है. सागर सहित बुंदेलखंड में विजयादशमी केवल शस्त्र पूजा और रावण दहन तक सीमित नहीं है. इस दिन घर आए अतिथि को पान खिलाने की एक पुरानी परंपरा है, आल्हा-उदल के दौर से चली यह रस्म बुंदेलखंड की पहचान बन चुकी है. खास बात यह है कि जो लोग साल भर पान और तंबाकू से दूरी बनाए रखते हैं, वे भी दशहरे के दिन परिवार सहित पान खाने निकलते हैं, दशहरे पर वह स्पेशल पान लगते है सामान्य दिनों की अपेक्षा तीन चार गुना अधिक भीड़ दूकान पर रहती है

 

पुराने समय में राजा-महाराजाओं के दौर में भी पान को सम्मान और विजय से जुड़ी परंपराओं का हिस्सा माना जाता था। समय के साथ त्योहार मनाने के तरीके बदले हैं,लेकिन दशहरे पर पान खिलाकर शुभकामनाएं देने का चलन आज भी कायम है। बहरहाल सागर में दशहरे पर पान खिलाकर राम-राम करने का बुंदेली अंदाज आज भी बरकरार है। सागर की पान मंडी इस परंपरा की पहचान है,जहां पान सिर्फ कारोबार नहीं, बल्कि बुंदेलखंड की संस्कृति और विरासत का भी हिस्सा माना जा है।


By - sagar tv news
19-Oct-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.