भाई की मौत पर खाई थी दो मर्डर करने की कसम, फिर फ़िल्मी स्टाइल में वारदात को दिया अंजाम !
कुछ साल पहले विवाद की घटना हुई। जिसमें एक मर्डर भी हुआ। तभी उसके भाइयों परिवार के लोगों ने कसम खाई थी की आरोपियों के परिवार के दो लोगों का क़त्ल करना है तभी बदला पूरा होगा और तभी बाल कटवाए जायेंगे। बीते रविवार को कुछ ऐसा ही हुआ। बाइक के सामने कार अड़ाकर पत्नी के साथ जा रहे युवक को नीचे गिराया गया। फिर धारदार हथियारों से उस पर हमला किया गया।
ये कोई फ़िल्मी कहानी नहीं बल्कि दमोह जिले के पथरिया थाना क्षेत्र के सेमरा बुजुर्ग गांव में हुई असल वारदात है। जिसमें पहले हथियार चले, इसके बाद कई बार कार चढ़ाकर युवक का मर्डर कर दिया गया। जबकि उसके पीछे आ रहा उसका छोटा भाई अपनी जान बचाकर वहां से भागा। मृतक सागर के गढ़ाकोटा थाना क्षेत्र का निवासी है। जिसकी पहचान 35 साल के परम उर्फ चिक्कू यादव के रूप में हुई। फ़िलहाल पुलिस ने मामले में जांच शुरू की है।
बता दें की जीजा के घर से लौट रहे युवक पर कार चढ़ाकर मर्डर किये जाने की सनसनीखेज घटना दमोह जिले के पथरिया थाना अंतर्गत सेमरा बुजुर्ग गांव में हुई। जबकि उसके पीछे आ रहे छोटे भाई को भी मारने का प्रयास किया गया। उसने भागकर अपनी जान बचाई। इस घटना को पुरानी रंजिश पर से अंजाम दिया गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
बताया जा रहा है की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग निकले। छोटे भाई ने 108 की मदद से अपने भाई को पथरिया स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया था। लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया था। पुलिस ने डेड बॉडी को अस्पताल में रखवाते हुए मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की है। सूचना मिलते ही एसपी आनंद कलादगी भी पथरिया पहुंचे और जानकारी ली।
मृतक के छोटे भाई अनिल यादव ने बताया कि वह लोग सागर जिले के शाहपुर थाना के टड़ा में अपने जीजा के घर गए हुए थे। उनके जीजा की कुछ दिन पहले जान जाने से परिवार के सदस्य बहन के यहां ही रूके थे। बीते रविवार को वह पथरिया से होते हुए दमोह जा रहे थे। उसके साथ उनका भाई चिक्कू यादव और भाभी आगे बाइक से चल रहे थे। तभी सेमरा गांव के पास आरोपियों ने कार से टक्कर मारकर भाई को नीचे गिरा दिया। इसके बाद धारदार हथियारों से हमला कर कार ऊपर चढ़ा दी। जब तक उन्हें अस्पताल पहुंचाया उनकी जान जा चुकी थी। आरोप लगाया की पिम्मू यादव, छोटू यादव, नरेंद्र यादव, बाबूलाल यादव, वीरेंद्र यादव और नीरज यादव ने इस घटना को अंजाम दिया। आरोप है की पुरानी रंजिश पर से घटना को अंजाम दिया गया।
पथरिया एसडीओपी प्रिया सिंधी ने बताया की सभी पहलुओं पर मामले की जांच की जा रही है।