Sagar- रेस्टॉरेंट में घुसकर नगदी समेत अन्य सामान पर हाथ साफ, CCTV आया सामने, चेहरा आ रहा नज़र
सागर के मोतीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत काकागंज स्थित रेस्टॉरेंट में चोरी किये जाने का मामला सामने आया है। चोर सिर्फ चोरी करके नहीं गया। बल्कि कई सामानों को नुक्सान पहुंचाकर भी गया है। तस्वीरों में उसका चेहरा भी साफ़ नज़र आ रहा है। लेकिन आरोप है की शिकायत के बावजूद अब तक कोई कार्यवाई नहीं की गयी है। न ही कोई घटनास्थल पर पहुंचा है। बताया गया की चोर ने करीब 55 हजार के माल पर हाथ साफ़ किया। इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जब रेस्टॉरेंट संचालक मौके पर पहुंचा तो सामान बिखरा देख दंग रह गया। इसके बाद उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
मिली जानकारी के मुताबिक ये पूरी वारदात बीते 16 अक्टूबर देर रात की बताई जा रही है। जहां अज्ञात चोर रेस्टोरेंट का ताला तोड़कर अंदर घुसा और नगदी समेत अन्य सामान चुरा ले गया। बताया जा रहा है की चोर पहले बाहर लगे कैमरे को तोड़ता है। इसके बाद वाईफाई बंद कर डीबीआर को नुक्सान पहुंचाता है सामने आये सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है की वह बेख़ौफ़ तरीके से रेस्टॉरेंट के अंदर घुसता है। इसके बाद नगदी समेत अन्य सामान चुराकर चंपत हो जाता है।
रेस्टोरेंट संचालक अमन शर्मा के मुताबिक उसे करीब 55 हजार रुपए का नुकसान हुआ है। चोर गुटखा, सिगरेट के पैकेट, एक गैस सिलेंडर और गल्ले में रखी नगदी चुरा ले गया। जब वह रेस्टोरेंट पहुंचा तो ताला टूटा मिला और सामान बिखरा पड़ा था। जिसके बाद सीसीटीवी फुटेज खंगाला गया। जिसमें पूरी वारदात कैद हुई। पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। लेकिन आरोप था की पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की। फुटेज में चोर का हुलिया साफ दिखाई दे रहा है। संचालक ने पुलिस से जल्द आरोपी को पकड़ने और चोरी गया माल बरामद करने की मांग की है।------