सो रहा था परिवार तभी घर के आंगन में पहुंचा विशाल मगरमच्छ, मवेशी चिल्लाने पर जागे, मगर ने किया नाक में दम

 

घर के आंगन में एक विशाल मगरमच्छ के पहुंचने से हड़कंप मच गया। मवेशियों के बुरी तरह से चिल्लाने के बाद जब परिवार के लोग नींद से जागे तो वह बुरी तरह से घबरा गए। इसके बाद ये खबर आग की तरह फ़ैल गयी। मगरमच्छ को पकड़ने करीब साढ़े तीन घंटे रेस्क्यू चला सुबह करीब चार बजे उसे काबू में किया गया। तब कहीं लोगों ने राहत की सांस ली। मामला मुरैना जिले के देवगढ़ क्षेत्र का है। जहां चंबल नदी के मगरमच्छ अब नदी से निकलकर रिहायशी इलाकों तक पहुंचने लगे हैं। बताया गया की रविवार-सोमवार की दरमियानी रात चंबल नदी से करीब चार किलोमीटर दूर स्थित खुलावली गांव में 11 फीट लंबा विशाल मगरमच्छ एक घर के आंगन में जा पहुंचा। जिससे सभी घबरा गये।

 

 

 

ये पूरी घटना देवगढ़ थाना क्षेत्र के खुलावली गांव में शाला चौकी के पास की है। गांव के कई लोगों ने खेतों में अपने घर बना रखे हैं। रविवार रात करीब 11 बजे खेत में बने एक घर के आंगन में अचानक विशाल मगरमच्छ पहुंच गया। मवेशियों के रंभाने की आवाज सुनकर परिवार के लोग जागे। आंगन में मगरमच्छ देख सकते में आ गए। डंडों की मदद से उसे बाहर खदेड़ा। तत्काल ही वन विभाग को सूचना दी गयी। रात करीब 12 बजे चंबल घड़ियाल अभयारण्य की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और मगरमच्छ को पकड़ने का अभियान शुरू किया।

 

 

 

मगर काफी बड़ा और फुर्तीला था। उसे पकड़ने के दौरान वह कई बार टीम की रस्सी और जाल से निकल गया। जिससे टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी। करीब तीन घंटे बाद आखिरकार सफलता मिल सकी। इसके बाद सुबह करीब 4 बजे उसे चंबल नदी के राजघाट पर सुरक्षित छोड़ दिया गया। घड़ियाल अभयारण्य के केयरटेकर ज्योति डंडौतिया के मुताबिक संभवतः मगरमच्छ नदी से निकलकर किसी छोटे जलाशय में पहुंचा हो। वहां भोजन न मिलने के कारण वह आगे बढ़ता हुआ बस्ती तक आ गया।


By - sagar tv news
20-Oct-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.