जवारे विसर्जन का दिलचस्प-अद्भुत नज़ारा,लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने का दावा, पूरी होती हैं हर मनोकामनाएं

 

नवमी के दिन सिद्ध शक्तिपीठ बगाज माता देवी मंदिर का नज़ारा देखने लायक था। जवारों को विसर्जन के दौरान लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। कहते हैं की इस दरबार में आकर सभी की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। ये नज़ारा टीकमगढ़ जिले का है। इस दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा चाक चौबंद व्यवस्थाएं की गयी थी। 

 

बता दें की टीकमगढ जिला मुख्यालय से सागर रोड पर 15 किलोमीटर दूर बांकपुरा ग्राम पंचायत की छोटी सी पहाड़ी पर बुंदेलखंड का प्रसिद्ध सिद्ध शाक्ति पीठ बगाज माता मन्दिर है। जहां शारदीय नवरात्रि में नवमी की सुबह तीन बजे से लेकर दशमी के दिन तक जवारे चढ़ाने पूरे बुंदेलखंड से लाखो की संख्या में श्रद्धालु देवी माता के दरबार में आकर जवारे चढ़ाकर अपनी मनोकामना पूरी करते हैं।

ऐसा दावा किया जाता है की मंदिर में विराजमान विद्या की देवी मॉ बागेश्वरी का ऐसा प्रभाव है की सांप, बिच्छू, कुत्ता, जहरीले जीव जंतु के कांटने वाले मंदिर परिसर में आकर मंदिर की पांच परिक्रमा लगाने के बाद खुद अपने आप ठीक हो जाते हैं। यहां किसी प्रकार की कोई झाड़-फूंक नहीं होती। जो लोगों ठीक हो जाते हैं। और उनकी मनोकामना पूरी होती है। वह नवरात्रि में बुंदेली लोक संगीत, लोक नृत्य राई, बधाई करते हुए आकर माता के दरबार मे जवारे चढ़ाते हैं।

 

जवारे चढ़ाने के लिए मन्दिर में भीड़ ज्यादा होने के चलते मंदिर के चारों ओर से आने जाने वाले लोगों के लिए अलग-अलग बैरिकेट लगाकर पार्किंग की व्यवस्था मंदिर से चार किलोमीटर दूर ही रोक दिया जाता है। वहीं बाहर से भीड़ ज्यादा होने के चलते जिला प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 150 से ज्यादा पुलिस बल और जनपद के अलावा राजस्व के कर्मचारियों को तैनात किया गया है। 

इसके अलावा नवरात्रि में मंदिर परिसर में बड़ा मेले का आयोजन भी होता है। टीकमगढ़ पुलिस लाईन के आरआई उपेंद्र छारी ने बताया की सुबह 3 बजे लोगों का आना शुरू हो गया था। नवमी के दिन लाखों श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की।

 

------टीकमगढ़ से अंजली जैन सागर टीवी न्यूज़।------


By - Sagar tv news
20-Oct-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.