हाईवे पर लूट की योजना बनाते 3 बदमाश धरे गए, ड्राइवर से लूट की कोशिश, फिर बदमाशों को पकड़ा

 

हाईवे पर लूट की योजना बनाते तीन बदमाशों को हथियारों समेत पुलिस ने दबोच लिया। यही नहीं बदमाशों ने लोडिंग वाहन के ड्राइवर को कट्टा अड़ाकर लूटने का भी प्रयास किया। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रीय हुई और बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। कार्यवाई मुरैना जिले में की गयी।

 

 

 

बताया जा रहा है की मामला मुरैना के नेशनल हाईवे-44 के धौलपुर रोड का है। जहां लूटपाट की वारदात को अंजाम देने की कोशिश कर रहे तीन बदमाशों को पुलिस ने हथियारों के साथ गिरफ्तार किया। उन्होंने रात के अंधेरे में एक लोडिंग वाहन को रोककर उसके ड्राइवर को कट्टा अड़ा दिया और लूटने का प्रयास किया। लेकिन ड्राइवर की सूझबूझ और हिम्मत के चलते बदमाश अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सके। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन कट्टे और तीन कारतूस बरामद किए हैं।

 

 

 

बताया गया की रविवार-सोमवार की दरमियानी रात धौलपुर रोड पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने एक लोडिंग वाहन को रोका। ड्राइवर को कट्टा अड़ाकर लूट की कोशिश की। लेकिन वह किसी तरह बदमाशों के चंगुल से भाग निकला और डायल 112 पर सूचना दी। ड्राइवर ने पुलिस को बदमाशों का हुलिया बताते हुए यह भी जानकारी दी कि उनमें से एक ने लाल रंग का पेंट पहन रखा है। पुलिस तत्काल सक्रीय हुई। और टीम की कार्रवाई देख तीनों संदिग्ध हाईवे से बचते हुए शहर तरफ भाग निकले।

 

 

 

इसके बाद कोतवाली थाने के एसआई पवन भदौरिया और उनकी टीम ने घेराबंदी कर एसएएफ ग्राउंड के पास तीनों संदिग्धों को पकड़ लिया। जिनकी पहचान सुनील गुर्जर निवासी चंदेले का पुरा, सरायछौला, दीपेश गुर्जर निवासी चौखूटी गांव और संदीप कुशवाह निवासी निवी गांव के रूप में हुई। पुलिस ने तलाशी के दौरान इनके कब्जे से तीन कट्टे और तीन कारतूस बरामद किए। दो आरोपी अपनी कमर में लोडेड कट्टा लगाए हुए थे। कोतवाली पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है।


By - sagar tv news
20-Oct-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.