विजयदशमी पर सांसद-कलेक्टर, एसपी ने किया शस्त्र पूजन, आधुनिक हथियारों के साथ पुराने शस्त्रों का पूजन
विजयदशमी का दिन ऐतिहासिक और कई मायनों में ख़ास माना जाता है। इस दिन शस्त्र पूजन भी किया जाता है। जिसका अपना एक महत्व माना जाता है। इसी तरह पुलिस लाइन में सांसद-कलेक्टर और एसपी ने विधि विधान से शस्त्र पूजन कर विजयदशमी का पर्व मनाया गया। ये नज़ारा मुरैना जिले का है। जहां शस्त्र और वाहन पूजन का आयोजन किया गया। इस दौरान मुरैना-श्योपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद शिवमंगल सिंह तोमर, कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ और एसपी धर्मराज मीना समेत अन्य अधिकारियों ने पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की।
पुलिस लाइन में आयोजित शस्त्र पूजन कार्यक्रम में आधुनिक हथियारों के साथ पुराने शस्त्रों को भी पूजा के लिए रखा गया। अधिकारियों ने परंपरा के अनुसार शस्त्रों और वाहनों का पूजन कर जिले में सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
इस मौके पर एएसपी सुरेन्द्र पाल डाबर, एडीएम अश्वनी रावत, जिला पंचायत सीईओ कमलेश भार्गव, डीएसपी मुख्यालय विजय भदौरिया, आरआई रविकांत शुक्ला, टीआई दर्शन शुक्ला, अमित भदौरिया, उदयभान यादव समेत पुलिस और राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
गौरतलब है की विजयदशमी पर शस्त्र पूजन की परंपरा लंबे समय से चली आ रही है। इसी परंपरा के तहत हर साल पुलिस लाइन में शस्त्र और वाहन पूजन किया जाता है। दशहरा पर्व पर जिले भर में भी लोगों ने अपने वाहनों की साफ-सफाई की और शस्त्रों का पूजन कर पर्व मनाया।