MP पहुंचे द ग्रेट खली, युवाओं से बोले- नशा छोड़ो, खेलों से देश का नाम रोशन करो!

 

 

दुनिया भर में अपनी ताकत और रेसलिंग के दम पर भारत का नाम रोशन करने वाले मशहूर रेसलर द ग्रेट खली पहुंचे एमपी के मुरैना। यहां उन्होंने करह धाम आश्रम में पटिया वाले बाबा की समाधि पर मत्था टेका और पूजा-अर्चना की। आश्रम में सीताराम नाम जाप के बीच खली भी भक्ति में लीन नजर आए। इसके बाद जौरा में एक रिसोर्ट का उद्घाटन किया। लेकिन अपने इस दौरे के दौरान खली ने युवाओं को ऐसा संदेश दिया, जो हर परिवार और समाज के लिए अहम है।

मुरैना में शनिवार को मशहूर रेसलर द ग्रेट खली के पहुंचने पर उनसे मिलने वालों का तांता लगा रहा। सबसे पहले खली प्रसिद्ध करह धाम आश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने पटिया वाले बाबा के समाधि स्थल पर पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। आश्रम में लगातार चल रहे सीताराम नाम जाप को देखकर खली भी श्रद्धालुओं के बीच बैठ गए और जाप करने लगे। इस दौरान आश्रम का माहौल भक्तिमय नजर आया। करह आश्रम के दीनबंधुदास महाराज ने अंगवस्त्र ओढ़ाकर उनका सम्मान किया। इसके बाद खली जौरा पहुंचे, जहां उन्होंने एक रिसोर्ट का उद्घाटन किया। उनके मुरैना दौरे की जानकारी मिलने पर पूर्व मंत्री गिर्राज सिंह डंडौतिया समेत कई लोग उनसे मिलने पहुंचे।

इस दौरान द ग्रेट खली ने युवाओं से नशे से दूर रहने और खेलों को जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि देश के हर शहर में जिम होने चाहिए, ताकि युवा फिट रहें और नशे जैसी बुराइयों से बच सकें। खली ने हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और बड़े महानगरों में बढ़ते नशे को लेकर भी चिंता जताई। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों की गतिविधियों पर ध्यान देने की अपील करते हुए कहा कि मोबाइल गेम और सोशल मीडिया में जरूरत से ज्यादा समय बिताने के बजाय बच्चों को खेल और फिटनेस के लिए प्रेरित करना चाहिए।

खली ने कहा कि भारत में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। देश की बड़ी आबादी को देखते हुए खिलाड़ियों को और मेहनत करनी चाहिए, ताकि अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत ज्यादा से ज्यादा पदक जीत सके। उन्होंने बेटियों को भी हर क्षेत्र में आगे बढ़ने की जरूरत बताई। द ग्रेट खली का मुरैना दौरा धार्मिक आस्था और व्यावसायिक कार्यक्रम के साथ युवाओं के लिए प्रेरणादायक संदेश के कारण चर्चा में रहा।


By - sagar tv news
20-Oct-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.