सागर- नील कमल काली कमेटी की भव्य प्रतिमा,महिलाओं ने बंगाली लुक में किया नृत्य,झांकी रही आकर्षण का केंद्र
दशहरा के दिन सागर में ऐसी रंगत देखने को मिलती है। जैसी आपको शायद बहुत ज्यादा कहीं देखने को नहीं मिलेगी। इसी तरह जब सागर शहर में विराजी नील कमल काली कमेटी का चल समारोह निकाला गया तो माहौल बदल सा गया। क्योंकि महिलाएं बंगाली लुक में नज़र आई। ख़ुशी से झूमती महिलाओं ने जमकर इस परिधान में नृत्य भी किया। बता दें की सागर में दो दिनों तक दशहरा की धूम देखने को मिली। एक तरफ बीते दिन देर रात तक दुर्गा विसर्जन के लिए चल समारोह निकाला गया तो बुधवार को भी दशहरा मनाया गया।
सागर में निकाले गए चल समारोह में धार्मिक आस्था और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिला। जगह-जगह से देवी प्रतिमाएं विसर्जन के लिए निकाली गयी। इसी तरह नील कमल काली कमेटी की देवी प्रतिमा भी विसर्जन के लिए निकली। चल समारोह के दौरान बंगाली परिधान और पारंपरिक अंदाज में सजी महिलाएं नृत्य करती हुई नजर आईं। एक तरफ महिलाओं के नृत्य तो दूसरी तरफ मां काली की भव्य प्रतिमा ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। सड़कों पर श्रद्धालुओं की मौजूदगी के बीच भक्तिमय माहौल देखने को मिला।
गौरतलब है की हर साल दशहरा पर निकाले जाने वाले चल समारोह को लेकर शहरभर में उत्साह का माहौल देखने को मिलता है। इस बार भी भव्य आयोजन किया गया। एक से बढ़कर एक आकर्षक प्रतिमाएं निकाली गयी। तो कई भव्य झांकियां भी सजाई गयी थी। जिससे पूरा माहौल भक्तिमय नज़र आया।