Sagar- दवा खाते ही युवक की बिगड़ी तबियत और चली गई जान, डॉक्टरों पर परिजनों ने लगाए आरोप !
सागर जिले के राहतगढ़ थाना क्षेत्र से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है आरोप है की दर्द की दवा खाने के बाद एक युवक की जान चली गयी। जिसके बाद परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप लगाए। मामला राहतगढ़ सिविल अस्पताल से सामने आया है। हालांकि ये जांच का विषय है की युवक की जान किन परिस्थितियों में गई है। पुलिस ने मामले को जांच में लिया है। पीएम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
बताया जा रहा है की बीते मंगलवार की रात राज अहिरवार नाम का युवक बड़े पुल के पास एक गड्ढे में गिर गया था। सूचना मिलते ही परिजन उसकी तलाश में निकले तो मालूम हुआ की उसे राहतगढ़ सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज जारी था। परिजनों का आरोप है की इलाज के बाद डॉक्टरों ने राज को दर्द की गोलियां देकर अस्पताल से छुट्टी दे दी थी। लेकिन रात करीब 3 बजे के बाद उसे फिर दर्द हुआ तो परिजनों ने डॉक्टरों द्वारा दवा खिलाई और कुछ देर बाद ही उसने दम तोड़ दिया। परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पीएम कराये जाने के बाद डेड बॉडी परिजनों को सौंपी गयी।
युवक की जान जाने के बाद कई तरह के सवाल गहरा रहे हैं की आखिर युवक की जान किन परिस्थितियों में गयी है। अगर उसकी हालत गंभीर थी तो उसे नज़र अंदाज़ क्यों किया। उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रैफर क्यों नहीं किया गया। क्या सच में दवा खाने के बाद उसकी हालत बिगड़ी और उसने दम तोड़ा। परिजनों ने इसी तरह के आरोप लगाए हैं। हालांकि तमाम आरोपों की पुष्टि होना बाकि है। ये जांच का विषय है। की आखिर युवक की जान कैसे गयी है। क्या सच में लापरवाही बरती गयी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही ये साफ़ हो सकेगा।
फिलहाल जांच और रिपोर्ट का इंतजार है। देखने वाली बात होती है इस मामले में क्या कार्यवाई की जायेगी।