रावण दहन का भव्य कार्यक्रम,मेघनाद-कुंभकर्ण के पुतले भी हुए दहन, चल समारोह में झूमे लोग, जमकर उठाया लुत्फ़

 

 


विजयदशमी के मौके पर रावण दहन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। सिर्फ रावण ही नहीं बल्कि कुंभकरण और मेघनाद के विशाल पुतलों का भी दहन किया गया। वहीं इसके अलावा देवी प्रतिमाओं का चल समारोह निकाला गया। टीकमगढ़ जिले में विजयादशमी के मौके पर नजरबाग स्थित राम मंदिर परिसर में रावण दहन कार्यक्रम का भव्य आयोजन हुआ। इस दौरान रावण, कुंभकरण और मेघनाद के विशाल पुतलो को पुरानी परंपरा अनुसार बनाया गया । रावण दहन कार्यक्रम में कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय, जिला पंचायत सीईओ विशाल धाकड़, भाजपा जिला अध्यक्ष सरोज राजपूत, विधायक यादवेंद्र सिंह बुंदेला, नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार समेत बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि के अलावा आम जन शामिल हुए।

रावन दहन के पहले राम, लक्ष्मण हनुमान, विभीषण समेत सभी रथ पर विराजमान होकर शहर में घूमते हुए नजरबाग राम मंदिर परिसर पहुंचे। रावण के पुतलों की परिक्रमा लगाकर रावण दहन कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथियों ने राम, लक्ष्मण हनुमान के अलावा भगवान के स्वरूपों की सभी ने आरती उतार कर पूजा अर्चना की। इसके बाद रावण दहन कार्यक्रम शुरू हुआ। विजयादशमी पर होने वाला कार्यक्रम धार्मिक आस्था और परंपरा का प्रतीक है। रावण दहन के माध्यम से बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया जाता है।
इस मौके पर नगर पालिका द्वारा नजरबाग राम मन्दिर परिसर में आकर्षक लाइटिंग और आतिशबाजी की व्यवस्था की गई थी। जिसका लोगों ने जमकर लुत्फ़ उठाया। इस दौरान सैंकड़ों की तादाद में लोग पहुंचे थे।

रावण दहन के बाद देवी प्रतिमा के भव्य चल समारोह की शुरुआत हुई। जिसमें माँ दुर्गा की अलग-अलग स्वरूपों में प्रतिमाओं की झांकी टीकमगढ़ शहर में डीजे की धुन पर आकर्षक लाइटिंग के साथ विशाल चल समारोह निकाला गया। जो कई मार्गों से होकर निकला। इसके बाद महेन्द्र सागर तालाब के विसर्जन घाट पर एनजीटी के निर्देशों का पालन करते हुए मूर्तियों का विसर्जन हुआ। इस दौरान पुलिस और प्रशासन द्वारा चाक चौबंद व्यवस्थाएं की गयी थी। लोगों ने देवी गीतों पर झूमकर जमकर आनंद लिया।-


By - sagar tv news
22-Oct-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.