सागर- 2000 से ज्यादा दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन शांतिपूर्ण, पुलिस ने 50 लोगों पर की कार्रवाई

 

सागर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान पुलिस की चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था देखने को मिली। जिलेभर में 2000 से अधिक दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। पुलिस के मुताबिक, पूरे आयोजन के दौरान जिले में कहीं भी कोई अप्रिय घटना सामने नहीं आई। हालांकि, जुलूसों के दौरान पुलिस ने करीब 50 असामाजिक तत्वों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की, वहीं कई स्थानों पर तलाशी अभियान चलाकर अवैध हथियार लेकर घूम रहे लोगों को भी पकड़ा गया।

दरअसल,सागर जिले में दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन को सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस ने पहले से ही व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए थे। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक जुलूस मार्गों, संवेदनशील इलाकों और विसर्जन स्थलों पर पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने पूरी रात सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी की।

पुलिस के अनुसार, विसर्जन जुलूसों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए करीब 50 ऐसे लोगों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई, जिनसे विवाद या अव्यवस्था की आशंका थी। इसके अलावा, शहर में 7 से 8 स्थानों पर सघन तलाशी अभियान चलाया गया। गोलकुआ, सराफा, तिगड्डा, कोतवाली थाने के सामने और सूबेदार वार्ड सहित विभिन्न स्थानों पर संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की गई। इस दौरान अवैध हथियार लेकर घूम रहे लोगों को पकड़कर कार्रवाई की गई।

थाना स्तर पर भी पुलिस ने सख्ती दिखाई। कोतवाली थाना क्षेत्र में आर्म्स एक्ट के तहत छह और आबकारी अधिनियम के तहत एक कार्रवाई की गई। मोतीनगर थाना क्षेत्र में आर्म्स एक्ट के तहत दो तथा आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। यहां 58.5 लीटर अवैध शराब जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गोपालगंज थाना क्षेत्र में मोटरयान अधिनियम की धारा 185 के तहत भी तीन कार्रवाई की गईं। सागर पुलिस के मुताबिक, वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी, पुलिस बल की मुस्तैदी और पूर्व नियोजित सुरक्षा व्यवस्था के चलते विसर्जन शांतिपूर्ण रहा। पुलिस ने नागरिकों से शांति और सद्भाव बनाए रखने तथा कानून व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की है।


By - sagar tv news
22-Oct-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.