टूटेगी माधवनगर थाने की पुरानी बिल्डिंग, अब अजाक थाने से होगा संचालन

 

 

एमपी के उज्जैन में माधवनगर थाने की पुरानी बिल्डिंग अब इतिहास बनने जा रही है। पुलिस कंट्रोल रूम के सामने बन रहे आधुनिक संयुक्त प्रशासनिक भवन के निर्माण के चलते करीब 25 साल पुरानी थाने की इमारत को तोड़ने की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए थाने को दूसरी जगह शिफ्ट किया जा रहा है। अब माधवनगर थाना अस्थायी रूप से अजाक थाने की बिल्डिंग से संचालित होगा, जबकि अजाक थाना महिला थाने की ऊपरी मंजिल पर शिफ्ट किया जा रहा है। दरअसल, उज्जैन में पुलिस कंट्रोल रूम के सामने आधुनिक संयुक्त प्रशासनिक भवन का निर्माण किया जा रहा है। इसी निर्माण की जद में माधवनगर थाने की मौजूदा बिल्डिंग आ रही है। इसके चलते बिल्डिंग डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन ने थाने की इमारत को तोड़ने की तैयारी शुरू कर दी है।

रविवार से शिफ्टिंग का काम तेज कर दिया गया। थाने में रखे कंडम और जब्ती के वाहनों को ट्रक और क्रेन की मदद से अजाक थाना परिसर में पहुंचाया गया। इसके साथ ही फर्नीचर, जरूरी दस्तावेज और सीसीटीवी सहित अन्य सामान भी शिफ्ट किया जा रहा है। माधवनगर थाने के लिए नई जगह फ्रीगंज में एसपी कार्यालय के समीप स्थित अजाक थाने की बिल्डिंग तय की गई है। थाना प्रभारी गजेंद्र पचौरिया और बिल्डिंग डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन के मैनेजर फैजान हुसैन के मुताबिक, जल्द ही यहां से माधवनगर थाने का संचालन शुरू हो जाएगा। अनुमान है कि एक सप्ताह के भीतर शिफ्टिंग पूरी हो सकती है। हालांकि, यह व्यवस्था अस्थायी होगी। माधवनगर थाना अधिकतम एक साल तक अजाक थाने की बिल्डिंग में संचालित होगा। इसके बाद परिसर को वापस लौटाना होगा।

जानकारी के मुताबिक, अजाक थाने के पीछे पुराने अस्तबल की जगह पर माधवनगर थाने की नई बिल्डिंग बनाने की तैयारी है। इसके लिए प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। टेंडर और अन्य औपचारिकताएं पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है। यानी उज्जैन में आधुनिक प्रशासनिक भवन के निर्माण के लिए अब माधवनगर थाने की पुरानी इमारत हटाई जाएगी। फिलहाल पुलिसकर्मियों और थाने से जुड़े सामान की शिफ्टिंग जारी है। अब सबकी नजर नई थाना बिल्डिंग के निर्माण और उसके शुरू होने पर रहेगी।


By - sagar tv news
23-Oct-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.