Sagar - आतिशबाजी के अवैध भंडारण पर शिकंजा, 10 केस बनाए, 4 लाख की सामग्री जब्त

 

दीवाली पर आतिशबाजी के अवैध भंडारण को देखते हुए पुलिस व प्रशासन ने सख्ती बरती है। जिलेभर में सर्चिग चल रही है। अब तक 10 से ज्यादा केस बनाए गए और करीब 4 लाख से ज्यादा की सामग्री जब्त की गई है। बंडा में साहू परिवार के आवासीय मकानों में अवैध रूप से रखे पटाखे पाए गए। बहेरिया, मकरोनिया, कैंट व शहर में भी कई स्थानों पर छापामार कार्रवाई कर अवैध पटाखे जब्त किए गए हैं। कलेक्टर प्रतिभा पाल व एसपी अनुराग सुजानिया के निर्देश पर पुलिस व प्रशासनिक अमला अपने-अपने क्षेत्रों में आतिशबाजी के वैध-अवैध भंडारण की जांच करा रहा। है।

 

 

 

 

सीएसपी ललित कश्यप ने बताया कि लाइसेंसधारियों के यहां दबिश देकर भंडारण चेक किया जा रहा है। उनके घरों की तलाशी ली गई है। शहर व आसपास ही 6-7 केस बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि रहवासी क्षेत्रों में पटाखों एवं अन्य ज्वलनशील सामग्री का अवैध भंडारण जनसुरक्षा के लिए गंभीर खतरा उत्पन्न कर सकता है।

 

 

 

 

नागरिकों से अपील है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना प्रशासन अथवा पुलिस को दें। मोतीनगर थाना क्षेत्र में टीआई जसवंत सिंह राजपूत, कैंट क्षेत्र में टीआई रोहित डोंगरे व कोतवाली थाना क्षेत्र में टीआई मनीष सिंघल, मकरोनिया थाना क्षेत्र में टीआई नितिन पाल व बहेरिया थाना क्षेत्र में टीआई शशिकांत गुर्जर टीम के साथ सर्चिग करा रहे हैं। इसी तरह गढ़ाकोटा में टीआई गौरव सिंह तिवारी व बंडा में टीआई आनंद सिंह ने आतिशबाजी का स्टॉक चैक कराया है।


By - Sagar tv news
23-Oct-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.