सागर- नशे में धुत कर्मचारी की कार बिजली के खंभे से टकराई! रातभर गुल रही बिजली, CCTV आया सामने

 

 

सागर में कथित तौर पर शराब के नशे में कार चलाने का मामला सामने आया है। गोपालगंज थाना क्षेत्र की द्वारका विहार कॉलोनी में तेज रफ्तार कार ने बिजली के खंभे में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बिजली का खंभा क्षतिग्रस्त हो गया, पास में स्थित साईं धाम मंदिर की संपत्ति को भी नुकसान पहुंचा और पूरी कॉलोनी की बिजली रातभर गुल रही। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। घटना बुधवार रात करीब 11 बजकर 15 मिनट की बताई जा रही है। द्वारका विहार कॉलोनी में कार क्रमांक MP 15 CC 4325 तेज रफ्तार से पहुंची और सीधे बिजली के खंभे से जा टकराई। टक्कर के कारण खंभे को नुकसान पहुंचा और इलाके की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई।

बिजली गुल होने से स्थानीय निवासियों को रातभर परेशानी का सामना करना पड़ा। हादसे में पास स्थित साईं धाम मंदिर की संपत्ति को भी नुकसान पहुंचने की बात सामने आई है। घटना का सीसीटीवी फुटेज गुरुवार शाम करीब 6 बजे सामने आया। बताया गया है कि कार चालक ने अपनी पहचान अरविंद सिंह ठाकुर के रूप में बताई, जो कृषि विभाग में पदस्थ हैं और द्वारका विहार कॉलोनी में किराए के मकान में रहते हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि घटना के बाद चालक शराब के नशे में था। उनके मुताबिक, बातचीत के दौरान चालक ने वीडियो में नशे में होने की बात स्वीकार की। हालांकि, नशे की स्थिति की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

घटना के बाद साईं धाम मंदिर के पुजारी ने गोपालगंज थाने में शिकायत करने की कोशिश की। पुजारी के मुताबिक, उन्हें बिजली विभाग में शिकायत करने की सलाह दी गई। अब स्थानीय लोग मांग कर रहे हैं कि बिजली के खंभे और मंदिर की क्षतिग्रस्त संपत्ति की भरपाई कराई जाए और लापरवाही से वाहन चलाने के मामले में उचित कानूनी कार्रवाई हो। फिलहाल इस घटना ने रिहायशी इलाकों में तेज रफ्तार और नशे में वाहन चलाने को लेकर चिंता बढ़ा दी है। अब देखना होगा कि संबंधित विभाग और पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करते हैं।


By - sagar tv news
23-Oct-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.