Sagar - आज से चार दिन अलग-अलग इलाकों में बंद रहेगी बिजली सप्लाई, जानिए कब के क्षेत्र में कब
मप्र पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड नगर संभाग मानसून के बाद आवश्यक रख रखाव व मेंटेनेंस के तहत शहर के विभिन्न 11 केवी फीडरों पर 22 से 25 अक्टूबर तक आगामी दिनों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। चार दिनों तक सुबह के समय 9 बजे से 1 बजे तक चार-चार घंटे बिजली कटौती की जाएगी।
गुरुवार को 11 केवी सिटी-1 हाउसिंग बोर्ड फीडर के तहत मकरोनिया चौराहा, पद्माकर नगर, शांति रेसीडेंसी, जबलपुर रोड, सद्भावना नगर, गंभीरिया और बृज पैलेस क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।
शुक्रवार को 11 केवी सिटी-3 ढाना फीडर के तहत ऑफिसर कॉलोनी, न्यू थाना एरिया, नगर पालिका क्षेत्र, पुलिस कॉलोनी, ब्राइट करियर स्कूल, गुढ़ा रोड, मकरोनिया बुजुर्ग, 72 क्वार्टर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बरतूमा और सागर स्टेट कॉलोनी आदि की बिजली बंद रहेगी। 24 अक्टूबर शनिवार को 11
केवी शास्त्री वार्ड व काकागंज फीडर के तहत शास्त्री वार्ड, पगारा रोड, राहतगढ़ ब्रिज, बजाज शोरूम, भगवानगंज, आंबेडकर चौराहा, अप्सरा टॉकीज, रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म नंबर-1, राहतगढ़ फाटक, वल्लभ नगर, बड़ी माता मंदिर, माता मढ़िया, बाहुबली कॉलोनी, लिंक रोड, विजय टॉकीज, इतवारी टोरी और रामपुरा वार्ड के रहवासी प्रभावित होंगे।
25 अक्टूबर रविवार 11 केवी कलेक्ट्रेट-तिलकगंज फीडर के तहत सिविल लाइन चौराहा, जीएडी कॉलोनी, स्वीडिश मिशन स्कूल, कालीचरण चौराहा, जिला पंचायत ऑफिस, कक्कू का बगीचा, एमएस गार्डन, जैन मंदिर, फूटी बावड़ी और झूला तिगड्डा आदि क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।