Sagar- दौड़ लगाओ 20 हजार का ईनाम पाओ, रजिस्ट्रेशन शुरू, कलेक्टर ने तैयारियों की समीक्षा की
सागर में 13 दिसंबर को सागर ऑनर रन होगा। दौड़ सुबह 6 बजे खेल परिसर से शुरू होगी। समापन भी वहीं होगा। आयोजन की तैयारियों को लेकर कलेक्टर प्रतिभा पाल ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक की।
बैठक में अधिकारियों को व्यवस्थाओं के संबंध में निर्देश दिए गए। दौड़ 5, 10 और 21 किमी की कैटेगरी में होगी। इसमें परमवीर चक्र से सम्मानित सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर संजय कुमार और कर्नल सोफिया कुरैशी के शामिल होंगी।
बैठक में कर्नल अमित कुमार झा ने बताया- सागर ऑनर रन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है। दौड़ खेल परिसर से शुरू होकर लाखा बंजारा झील के किनारे, दीनदयाल उपाध्याय चौक, बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज, होटल रॉयल पैलेस, ISBT और बरगद अस्पताल तक जाएगी।
इसके बाद प्रतिभागी उसी मार्ग से वापस लौटेंगे। हिस्सा लेने वालों को टी-शर्ट, मेडल और प्रशस्ति पत्र दिए जाएंगे। बैठक में मेजर प्रमोद, लेफ्टिनेंट संदीप और जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।
30 साल या उससे कम 31 से 40 साल 41 से 50 साल 51 साल या उससे अधिक जीतने वाले को यह पुरस्कार मिलेगा
21 किमी: पहला पुरस्कार ₹20,000, दुसरा ₹15,000 और तीसरा ₹10,000। 10 किमी: पहला पुरस्कार ₹15,000, दुसरा ₹10,000 और तीसरा ₹5,000।
सागर ऑनर रन में भाग लेने के लिए पंजीयन कराना होगा। 21 किलोमीटर दौड़ के लिए पंजीयन शुल्क ₹800 और 5 व 10 किलोमीटर दौड़ के लिए ₹600 निर्धारित किया गया है।
25% छूट NCC कैडेट, सेवारत व भूतपूर्व सैनिक, सैन्य कर्मियों पर आश्रित, राज्य व केंद्र सरकार के कर्मचारी। 50% छूट पिछले सागर ट्रेल रन के विजेताओं के लिए और 100% छूट गैलेंट्री अवॉर्ड विजेताओं के लिए रहेगी